Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड में सावन के साथ मौसम ने बदली करवट, 40 से 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; वज्रपात का अल... रांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य 'कलश वंदन यात्रा', पावन मिट्टी के दर्शन... धनबाद के चिरकुंडा में अवैध लॉटरी प्रिंटिंग यूनिट का भंडाफोड़, डेढ़ से दो करोड़ रुपये की टिकटें और मश... झारखंड में खात्मे की कगार पर लाल आतंक, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से वापस छीने 1000 से अधिक सरकारी हथ... धनबाद के बरोरा चेकपोस्ट पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक; इलाके में दहशत रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 35 दुकानों का 13 वर्षों से पेंडिंग है किराया, दुकानदारों ने खटखटाया हा... देवघर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, JPSC और JSSC धांधली पर राज्य सरकार को घेरा गढ़वा में कभी भी गिर सकता है बिरहा नदी का पुल, जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण रांची में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा चाबुक, जुलाई महीने में कटे 1.20 लाख चालान सावन की पहली सोमवारी पर रांची में सुरक्षा चाक-चौबंद: 500 जवान तैनात, पहाड़ी मंदिर का ट्रैफिक प्लान ब...

Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के नवाबगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया. बरखन मार्ग पर शिवा धर्मकांटे के पास स्थित एक कार वर्कशॉप में गैस सिलिंडर से लीक होने के कारण अचानक आग लग गई. उस समय घर की महिलाएं वर्कशॉप में ही खाना बना रही थीं. जैसे ही गैस लीक हुई, देखते ही देखते आग भड़क उठी और पूरे वर्कशॉप में फैल गई. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वर्कशॉप में एक नहीं बल्कि तीन सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी. परिवार के लोग जब इस स्थिति को देखने पहुंचे, तभी अचानक आग लग गई. वर्कशॉप महावीर का है, जो अपने बेटे के साथ एसके श्री श्याम मोटर वर्कशॉप के नाम से दुकान चलाते हैं. नीचे वर्कशॉप और ऊपर उनका घर बना हुआ है. इसी जगह पर शादी का काफी सामान भी रखा हुआ था, क्योंकि महावीर की बेटी विनीता की शादी होने वाली थी. रविवार को लग्न और सोमवार को बारात आनी थी, इसलिए घर में खुशी का माहौल था. लेकिन जैसे ही आग लगी और शादी का सामान जलने लगा, महावीर, रजा हुसैन, अजीत और साहिल उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े. इसी दौरान चारों लोग आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए. आग इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला.

13 साल के अजीत की मौत

हादसे में सबसे ज्यादा झुलसे 13 साल के अजीत कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अजीत वर्कशॉप में ही काम करता था. उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं महावीर, रजा हुसैन और साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन तब तक वर्कशॉप में रखा काफी सामान जल चुका था, जिसमें शादी का सामान भी शामिल था. सूचना मिलते ही सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हालात का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की. अजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घर में छाया मातम

इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार की जिंदगी पल भर में बदल दी, जहां घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. वहीं अब मातम पसरा हुआ है. एक मासूम की जान चली गई और तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. यह घटना लापरवाही और गैस सिलिंडर की सही देखभाल न होने के खतरे को भी दिखाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.