Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
यूपी पुलिस पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज! नोएडा हेट क्राइम केस में धाराएं हटाने पर पूछा— 'IO कोर्ट के... Headline: Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका, दिल्ली हाई कोर्... Operation Dev: 4 राज्यों में फैला जाल और 8 बच्चों का सौदा; गुजरात पुलिस ने 'मुरुगन' को कैसे दबोचा? ज... Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फै... Lucknow KGMU: लखनऊ केजीएमयू में 12वीं पास बना फर्जी डॉक्टर, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के साथ डॉ. हसम ... Prayagraj Junction News: प्रयागराज जंक्शन की 'संगमरमर मस्जिद' को रेलवे ने थमाया नोटिस, 27 अप्रैल तक ... Bihar Transport News: बिहार में कॉमर्शियल बाइक के लिए अब सिर्फ ₹1150 में मिलेगा 5 साल का परमिट, घर ब... ढाई साल तक एडल्ट जेल में क्यों रहा नाबालिग?" सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पीड़ित को 5 ... West Bengal Politics: बंगाल में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? सचिन पायलट ने किया जीत का दावा, BJP... Pahalgam Tragedy: पहलगाम में जान गंवाने वाले IB अधिकारी के परिवार का छलका दर्द, बोले- "बोझ बन गई है ...

Jammu Bus Accident: जम्मू हादसे की इनसाइड स्टोरी, बस के पहले से थे 8 चालान, ओवरस्पीड और खतरनाक मोड़ ने ली 21 की जान

Udhampur News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां कोहाट क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 21 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

कोहाट क्षेत्र में खतरनाक मोड़

वहीं यह दर्दनाक सड़क हादसा कई गंभीर सवाल खड़े करता है. शुरुआती जानकारी और स्थानीय लोगों के बयानों से साफ है कि इस हादसे के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. सबसे प्रमुख वजह कोहाट क्षेत्र का खतरनाक मोड़ माना जा रहा है. रामनगर से उधमपुर की ओर आते समय कोहाट क्षेत्र में पुल से ठीक पहले एक तीखा मोड़ पड़ता है, जिसे पहले से ही दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है.

चेतावनी संकेत तक नहीं लगाया गया

हैरानी की बात यह है कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए. न तो स्पष्ट चेतावनी संकेत मौजूद हैं और न ही सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं. दूसरा बड़ा कारण वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशंका है कि बस का टायर फट गया, जिससे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया. पहाड़ी और घुमावदार सड़क होने के कारण ड्राइवर को संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिला और बस लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

बस के ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के 8 चालान

तीसरा महत्वपूर्ण पहलू वाहन से जुड़ी लापरवाही का है. जिस बस का हादसा हुआ, उसका रिकॉर्ड पहले से ही संदिग्ध बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, उस पर ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के आठ चालान पहले भी कट चुके थे. इसके बावजूद ऐसे वाहन का सड़कों पर चलना ट्रैफिक व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठाता है.

अनियंत्रित होकर पलटी बस

इसके अलावा, बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार होना भी हादसे की गंभीरता बढ़ाने वाला कारण हो सकता है. 50 से अधिक यात्रियों के होने से वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर ऐसे संकरे और खतरनाक पहाड़ी रास्तों पर.

कुल मिलाकर, इस हादसे के पीछे ये प्रमुख कारण उभरकर सामने आए हैं…

  • खतरनाक और असुरक्षित मोड़.
  • संभावित तकनीकी खराबी (टायर फटना).
  • ड्राइवर का नियंत्रण खोना.
  • ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग.
  • प्रशासनिक और ट्रैफिक निगरानी में कमी.

यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की कई स्तरों पर मौजूद खामियों को उजागर करता है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस घटना के बाद उस ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने, ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने और जिम्मेदारियों को तय करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे या फिर यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.