Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Maharashtra ATS Raid: शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा प्रहार, 50 ठिकानों पर छापेमारी NEET Exam Leak Update: सीकर के कोचिंग संस्थानों तक पहुँची पेपर की PDF, 2 से 5 लाख में हुआ सौदा Hardoi News: मंडप में दूल्हा निकला 'बहरूपिया', महिला अधिवक्ता ने शादी से किया इनकार; 6 गिरफ्तार बंगाल में पशु वध के नए नियम जारी: डॉक्टर और नगर पालिका का सर्टिफिकेट अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी जेल अंबिकापुर: तलाक के केस के बीच पति की घिनौनी करतूत, AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर पत्नी का वीडियो वायरल Terror Network Alert: पाक आतंकी शहजाद भट्टी का खुलासा, सरकारी इमारतों की रेकी के बदले देता था पैसे Moradabad News: मुरादाबाद में खूनी संघर्ष, निकाह के 8 दिन बाद नवविवाहिता का अपहरण और लूटपाट Delhi Bus Gangrape: दिल्ली के रानी बाग में चलती बस में महिला से गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार Noida Electric Bus Service: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, जानें ... प्रतीक यादव मर्डर या सुसाइड मिस्ट्री? करोड़ों की ठगी और साझेदारों से विवादों के बीच उलझी मौत की गुत्...

Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी उड़ाए होश

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड अमरीन राय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अमरीन राय एडीजीपी की भाभी हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चमनप्रीत और अमरीन के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। अमरीन का कहना था कि उसे महंगे दामों पर प्रॉपर्टी बेची गई जिससे उसे नुकसान हुआ। इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात की साजिश रची थी।

जांत में खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर के जरिए हत्या की ये साजिश रची गई थी। वहीं मोहाली के प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत सिंह ने भी इस वारदात में अहम भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हर्षप्रीत को काबू किया था। उसकी तलाशी लेने पर एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया था। जांच में खुलासा हुआ था कि ये पिस्तौल अमरीन के नाम पर है जिसके बाद इस वारदात में उसके शामिल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की थी और अब मु्ख्यआरोपी को काबू कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.