Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Maharashtra ATS Raid: शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा प्रहार, 50 ठिकानों पर छापेमारी NEET Exam Leak Update: सीकर के कोचिंग संस्थानों तक पहुँची पेपर की PDF, 2 से 5 लाख में हुआ सौदा Hardoi News: मंडप में दूल्हा निकला 'बहरूपिया', महिला अधिवक्ता ने शादी से किया इनकार; 6 गिरफ्तार बंगाल में पशु वध के नए नियम जारी: डॉक्टर और नगर पालिका का सर्टिफिकेट अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी जेल अंबिकापुर: तलाक के केस के बीच पति की घिनौनी करतूत, AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर पत्नी का वीडियो वायरल Terror Network Alert: पाक आतंकी शहजाद भट्टी का खुलासा, सरकारी इमारतों की रेकी के बदले देता था पैसे Moradabad News: मुरादाबाद में खूनी संघर्ष, निकाह के 8 दिन बाद नवविवाहिता का अपहरण और लूटपाट Delhi Bus Gangrape: दिल्ली के रानी बाग में चलती बस में महिला से गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार Noida Electric Bus Service: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, जानें ... प्रतीक यादव मर्डर या सुसाइड मिस्ट्री? करोड़ों की ठगी और साझेदारों से विवादों के बीच उलझी मौत की गुत्...

Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिस आरक्षक के परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता मिली है. थाना अरनपुर में तैनात रहे आरक्षक स्वर्गीय भगतराम अट्टामी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि मिली है. इस सहायता से परिवार को आर्थिक मजबूती मिली है. इसके साथ साथ पुलिस विभाग और बैंक की तेज गति से कार्यशैली का पता लोगों को चला है.

पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिली राशि

जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में आरक्षक भगतराम अट्टामी का दुखद निधन हो गया था. इस घटना के बाद परिवार गहरे शोक और असमंजस की स्थिति में था. ऐसे कठिन समय में दंतेवाड़ा पुलिस प्रशासन ने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया.पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में इस केस को पुलिस विभाग और बैंक ने गंभीरता से लिया. पुलिस सैलरी पैकेज के तहत यह बीमार राशि आरक्षक भगतराम अट्टामी के परिवार को मिली है.

एसबीआई ने निभाई अहम भूमिका

इस पूरी प्रक्रिया में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही. बैंक द्वारा संचालित पुलिस सैलरी पैकेज के तहत यह बीमा कवर उपलब्ध था. बैंक प्रबंधन ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए इस केस का तेज गति से हल किया और तय समय से पहले बीमा राशि मुहैया कराई. एसपी कार्यालय में दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय और एसबीआई के ब्रांच मैनेजर राहुल अग्रवाल ने दिवंगत जवान की पत्नी मिट्टको अट्टामी को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा. बीमा राशि प्राप्त करने के बाद दिवंगत जवान के परिजनों ने पुलिस विभाग और बैंक अधिकारियों का आभार जताया है.

कठिन समय में मिली यह आर्थिक सहायता हमारे परिवार के लिए बड़ी राहत है और इससे भविष्य की चिंताएं कुछ हद तक कम हुई हैं. जिस तेजी और संवेदनशीलता के साथ प्रक्रिया पूरी की गई, वह सराहनीय है-मिट्टको अट्टामी, आरक्षक भगतराम अट्टामी की पत्नी

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से मिला लाभ

पुलिस सैलरी पैकेज जैसी योजनाएं जवानों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती हैं.दंतेवाड़ा पुलिस की इस पहल की स्थानीय स्तर पर भी सराहना हो रही है. लोगों का मानना है कि इस तरह के कदम पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.