Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल

Faridkot News: फरीदकोट में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़; कोठी के अंदर चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने मारा छापा

फरीदकोट: जिले के नारायण नगर इलाके में एक कोठी के अंदर चल रहे नकली खाद तैयार करने के अवैध कारोबार का कृषि विभाग ने पर्दाफाश किया है। चंडीगढ़ से पहुंची विशेष टीम ने स्थानीय अधिकारियों और पुलिस की मदद से छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में नकली खाद, पोटाश, जिंक, एक्सपायरी सामग्री, खाली बोरियां और पैकिंग मशीनें बरामद की हैं। हालांकि मुख्य संचालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

जानकारी के अनुसार कृषि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायण नगर की गली नंबर-2 स्थित एक कोठी में नकली जिंक, पोटाश और अन्य खाद तैयार कर किसानों को सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर संयुक्त निदेशक नरेंद्र सिंह बैंस की अगुवाई में विशेष टीम फरीदकोट पहुंची। टीम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. कुलवंत सिंह और एडीओ इन्फोर्समेंट डॉ. जतिंदरपाल मान सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

छापेमारी के दौरान टीम को कोठी के अंदर नकली खाद तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मशीनरी मिली। मौके से नकली पोटाश, जिंक, भरी और खाली बोरियां, पैकिंग रैपर तथा अन्य सामान बरामद किया गया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि एक्सपायर हो चुकी सामग्री पर नई तारीखों वाले स्टिकर लगाकर उसे दोबारा पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नकली सामान अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंच सकता था। बरामद सामग्री के सैंपल जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे गए हैं ताकि उसकी गुणवत्ता और रासायनिक तत्वों की पुष्टि की जा सके।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य संचालक रजिंदर सेठी पहले अनाज मंडी में खाद और कीटनाशकों की दुकान चलाता था। करीब छह महीने पहले उसका लाइसेंस रद्द हो गया था, जिसके बाद उसने रिहायशी इलाके में यह गैरकानूनी कारोबार शुरू कर दिया। विभाग की ओर से उसके खिलाफ फर्टिलाइजर एक्ट, इंसेक्टिसाइड एक्ट, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.