Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सीएम ने खुद कम किया अपना काफिला! 13 की जगह अब 8 गाड़ियों के साथ चलेंगे मुख्यमंत्री, मंत्रियों को भी दी नसीहत

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल डीजल बचाने की अपील पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है. आज रायपुर में हो रही बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में सीएम साय छोटे काफिले के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे.

सीएम के काफिले में पहले थी 13 गाड़ियां, अब 8

बीजेपी मुख्यालय पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने कहा “पश्चिम एशिया में वॉर की स्थिति है और उससे पूरा विश्व प्रभावित है. हमारा देश भारत भी उससे प्रभावित हो रहा है. हमारे प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया है कि डीजल पेट्रोल की खपत कम करें. सोना की खरीदी कम करें. विदेश यात्रा भी कम करें. उसका पालन हमने भी किया है. सुरक्षा और वाहनों की संख्या घटाने का फैसला किया. हमने अपने कारकेड में कटौती की है. अब गाड़ियों की संख्या बहुत कम हो गई है. आने वाले समय में ईवी पर विशेष जोर दिया जाएगा.”

विष्णुदेव साय ने ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान भी किया. सीएम ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है. इसी भावना से प्रेरित होकर राज्य शासन द्वारा शासकीय स्तर पर ईंधन की खपत कम करने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में ठोस पहल की जा रही है.

सीएम की दूसरे मंत्रियों, विधायकों से अपील

सीएम ने ये भी कहा कि उनके आधिकारिक दौरे के दौरान अब सिर्फ जरूरी वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा. साय ने दूसरे मंत्रियों, विधायकों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी निजी और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया.

ईवी का ज्यादा से ज्यादा होगा इस्तेमाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय परिवहन व्यवस्था को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में भी काम करेगी. इसके तहत सभी सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में परिवर्तित करने की दिशा में काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल ईंधन की बचत करेगा, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

सीएम की आम लोगों से भी अपील

साय ने प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने, कारपूलिंग अपनाने और अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम बड़े सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.