Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA का प्रतिवाद दिवस

रांची: पेपर लीक, एनटीए (NTA) को भंग कर पारदर्शी एवं जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था लागू करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जुलाई को छात्रों ने संसद मार्च किया था। इस दौरान छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता और लाठीचार्ज किया गया था, जिसके विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के देशव्यापी आह्वान पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रतिवाद दिवस आयोजित किया गया।

📢 ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार’, आइसा राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की उठाई मांग

आइसा (AISA) झारखंड राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधे हमले के समान है। उन्होंने संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ हुई बर्बरता के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, रांची जिला आइसा अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि छात्रों पर हुए दमन के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को नैतिक जवाबदेही लेते हुए छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

👮 ‘बिना नेम प्लेट के थे पुलिसकर्मी’, संजना मेहता ने नियम उल्लंघन का लगाया आरोप

आइसा जिला सचिव संजना मेहता ने कहा कि लाठीचार्ज के दौरान कई पुलिसकर्मी बिना नेम प्लेट के मौजूद थे, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। आइसा द्वारा आयोजित इस प्रतिवाद दिवस के मौके पर राकेश बड़ाइक, आकाश रंजन, नौरीन अख्तर, शिव उरांव, सुहानी मेहता, शालीन कुमार, सौरभ बेदिया, ओवेद एवं अंकित सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.