Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बढ़ती एलपीजी कीमतों के बीच लोकप्रिय हुआ 5 किलो का 'छोटू' सिलेंडर, बिना पक्के एड्रेस प्रूफ के मिलेगा ... गूगल अर्थ का नया AI फीचर 1 दिन में ही वापस! फेक सैटेलाइट तस्वीरों और विवाद के बाद गूगल का बड़ा फैसला अमरनाथ से भी कठिन श्रीखंड महादेव यात्रा 2026 अगले आदेश तक स्थगित: खराब मौसम के कारण प्रशासन का बड़ा ... चाय के साथ खाएं मखाने से बने ये 4 टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स: स्वाद में नंबर 1, सेहत के लिए फायदेमंद मध्य प्रदेश में नापतौल की ठगी पर नकेल कसने की तैयारी, घटतौली और पेट्रोल चोरी पर लगेगा 1 लाख का जुर्म... मंदसौर में खेतों के बीच चल रही थी MD ड्रग्स की फैक्ट्री: पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे तस्कर, 3... मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भगदड़ में पलटी ट्रॉलियां... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसादी

इंदौर (मध्य प्रदेश): “जिस दिन धर्म और धर्मात्माओं पर कोई पाबंदी नहीं होगी, उसी दिन से राष्ट्र और समाज में सुख-समृद्धि और हरियाली बढ़ जाएगी। इसके विपरीत, जिस दिन कोई राजा धर्म और धर्मात्माओं पर कर (टैक्स) लगा देगा, उसी दिन से उस राष्ट्र के पतन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसलिए धर्म और धर्मात्मा के मार्ग में कभी बाधा मत डालना, क्योंकि धर्म के कार्य में किसी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए।”

उक्त मंगल विचार राष्ट्रसंत मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने शुक्रवार को सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में इंदौर स्थित दलाल बाग के विशाल सत्संग सभा मंडप में आयोजित चातुर्मास की महती धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रसंत को शास्त्र भेंट करने का परम सौभाग्य छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों एवं श्रावकों ने प्राप्त किया।

🪔 धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुई धर्मसभा, नवकार परिवार ने किया दीप प्रज्वलन

धर्मसभा के गरिमामय अवसर पर श्रीफल अर्पित करने का सौभाग्य अभिषेक-प्रीति जैन तथा तनिष्क-यांश जैन (रानीपुरा वाले) ने प्राप्त किया।

सत्संग मंडप में पधारे सभी साधकों की भावभीनी अगवानी मनीष-सपना गोधा, चक्रवर्ती नवीन, शिवानी गोधा, आनंद-अंतिका गोधा, हर्ष जैन और आकाश जैन (कोयला वाले) द्वारा की गई। कार्यक्रम का मंगलाचरण निहारिका जैन ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत किया, जबकि दीप प्रज्वलन का सौभाग्य अमित-राकेश जैन (नवकार परिवार) को मिला। संपूर्ण मंच संचालन का कुशल दायित्व अनुराग जैन ने निभाया।

🌺 कीमती गार्डन में धूमधाम से मनाया गया ‘श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव’, 10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

इसी क्रम में इंदौर के नरसिंगपुरा मानभद्र भक्त मंडल द्वारा धार रोड स्थित कीमती गार्डन में भव्य ‘श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव’ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इस महोत्सव में पूज्य आचार्य श्री कुमुदनंद जी महाराज एवं आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज का पावन सान्निध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल द्वारा आयोजित इस विशाल आयोजन में लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया और महाप्रसादी ग्रहण की।

भक्ति संध्या के दौरान राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक लवेश-हिमांशु भुरड़ द्वारा प्रस्तुत किए गए संगीतमय भजनों की प्रस्तुति पूरे आयोजन में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.