Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...

Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी

महासमुंद: लगातार हो रही बारिश से जिले में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मूसलाधार बारिश की वजह से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। महानदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोग डरे हुए हैं। जिला प्रशासन की टीम भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे नदी किनारे न जाएं। सुरक्षा के लिहाज से दर्जनों गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया गया है।

🚤 बाढ़ में फंसे दो गार्ड, प्रशासन ने किया सफल रेस्क्यू

शनिवार के दिन महानदी का जलस्तर बढ़ने के चलते ग्राम ब्राह्मनी में दो गार्ड फंस गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों गार्ड छगन लाल कुर्रे और ईद कुमार टंडन शासकीय मदिरा दुकान पर तैनात थे। पानी का स्तर बढ़ने के चलते दोनों वहां फंस गए, जिसके बाद उन्होंने फोन के जरिए लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों गार्डों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेक्स्यू किए गए गार्डों ने बताया कि उन्होंने वीडियो बनाकर भी प्रशासन से मदद मांगी थी। समय पर मदद मिलने के चलते उनकी जान बच गई।

⚠️ गंगरेल बांध से पानी छोड़ने के चलते बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमतरी जिले में भी लगातार हो रही बारिश के चलते गंगरेल बांध का कैचमेंट एरिया पानी से लबालब हो गया है। इसके कारण डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। गंगरेल डैम से छोड़े गए पानी की वजह से महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जिला प्रशासन के अलर्ट का ग्रामीण पूरी तरह से पालन कर रहे हैं और मवेशियों को भी नदी किनारे जाने से रोका जा रहा है। प्रशासन की मानें तो 25 सितंबर को गंगरेल बांध में लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच जल प्रबंधन और सुरक्षा को देखते हुए पानी नदी में छोड़ा गया था।

👮 कलेक्टर ने संभाला मोर्चा: संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तेज

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा, ”जिला प्रशासन महानदी और जिले के नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक एहतियाती व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से अपील है कि वे नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।” फिलहाल प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव की तैयारी पूरी कर ली गई है।

🛑 बाढ़ और बारिश में इन जरूरी बातों का रखें ध्यान:

  • उफनते नदी-नालों को पार करने से बचें।

  • बच्चों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।

  • जिला प्रशासन की एडवाइजरी और मुनादी का कड़ाई से पालन करें।

  • पानी के तेज बहाव में उफनते रपटे और पुल को पार न करें।

  • बिजली कड़कने की स्थिति में सुरक्षित और पक्की जगह पर रहें।

  • तेज बारिश या आंधी के दौरान पेड़ के नीचे ठहरने से बचें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.