February 24, 2026 1:10 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
पंजाब

Hospital में चल रहा था घिनौना धंधा… 2 कर्मचारी गिरफ्तार, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

सरकारी अस्पताल के 2 कर्मचारियों के घिनौने कारनामे का पर्दाफाश होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कपूरथला जिले के सिविल अस्पताल भुलत्थ में भ्रष्टाचार के एक घोटाले का पर्दाफाश किया है। ये कर्मचारी झूठी नैगेटिव डोप टेस्ट रिपोर्ट जारी करने के लिए रिश्वत ले रहे थे। मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग ने 2 आरोपियों वार्ड अटेंडेंट मनप्रीत सिंह उर्फ ​​सोनू और ठेका आधारित कंप्यूटर ऑपरेटर भोलू उर्फ ​​इस्माइल को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी मान सिंह, जो एक ठेका  आधारित प्रयोगशाला तकनीशियन है और गिरफ्तारी से बच रहा है।

राज्य विजिलेंस विभाग के मुख्य निदेशक सुरिंदर सिंह परमार ने बताया कि मामले की जांच में पता चला है कि उपरोक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता से नेगेटिव डोप टेस्ट रिपोर्ट जारी करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। उन्होंने कहा कि आगे की जांच से पता चला कि आरोपी टेस्ट रिपोर्ट में हेरफेर करने के लिए नियमित रूप से रिश्वत ले रहे थे, जिसका उपयोग हथियार लाइसेंस के आवेदन और नवीनीकरण के लिए किया जाता था। शिकायतकर्ता ने रिश्वतखोरी के सबूत तथा पोजेटिव और झूठी नैगेटिव दोनों रिपोर्टें पेश की हैं।

उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7, 7-ए और बीएनएस की धारा 61 (2) के तहत जालंधर रेंज के विजिलेंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 19, तारीख 17 अप्रैल के तहत मामला दर्ज किया गया है। डॉ. मोहितपाल और फरार लैब टेक्नीशियन मान सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है। विजिलेंस विभाग इस मामले में अन्य स्टाफ सदस्यों की संलिप्तता और घोटाले की पूरी सीमा की भी जांच कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर जांच में कोई अन्य दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा: परमार

राज्य विजिलेंस प्रमुख सुरेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। उन्होंने प्रदेश के सभी विभागों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि सभी लोगों के काम समय पर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत मांगते या लेते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस विभाग द्वारा प्रदेश भर में कई विभागों की औचक जांच की जा रही है तथा विभाग का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। अगर कोई भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ा गया तो उसे जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button