April 3, 2026 8:33 pm
ब्रेकिंग
क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्... Kota Traffic Police: चालान काटने पर भड़का व्यापारी, पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़; बीच सड़क जमकर हुआ हंग... मैदान पर पसरा मातम! क्रिकेट खेलते समय गिरी आसमानी बिजली; 16 साल के उभरते खिलाड़ी की मौके पर मौत
मध्यप्रदेश

पहले इश्क, फिर निकाह और अब कत्ल, इस हालत में मिला पत्नी का शव; क्यों हैवान बना पति?

मध्य प्रदेश के रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछिया तकिया मोहल्ले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तकिया में निवास करने वाले सैफ खान उर्फ बुग्गा ने उल्फतजहां नाम की युवती को अपने इश्क के जाल में फसाया, और बेहतर जिंदगी के ख्वाब दिखाकर परिजनों की रजामंदी लेते हुए उससे निकाह कर लिया. निकाह के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के बीच पैसों की तंगी को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो घर की दहलीज से निकलकर थाने तक जा पहुंचा.

पुलिस ने नव दंपति को समझाया और विवाद में सुलह कराने के बाद युवक युवती को उनके घर भेज दिया, ऐसा एक बार नहीं दर्जनों बार हुआ. आखिरकार शनिवार की सुबह लोग उस वक्त कानाफूसी करने लगे जब किराए के आवास में रह रहे नवदंपति के कमरे से तीव्र दुर्गंध आने लगी. स्थानीय लोगों ने बिछिया पुलिस को घटना की जानकारी दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिछिया पुलिस ने जब किराए के घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती का दुर्गंध मारता हुआ शव बरामद हुआ.

पुलिस ने बरामद किया शव

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मृतका की मां ने ससुराल पक्ष सहित अपनी बेटी के पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन उनके दामाद सैफ खान उर्फ बुग्गा द्वारा उनकी बेटी उल्फत जहां के साथ मारपीट की जाती थी, जिसकी कई शिकायतें थाने में दर्ज है. शव मिलने से दो दिन पूर्व उनकी बेटी से उनकी बातचीत तो हुई लेकिन उसके बाद लगातार फोन किए जाने के बावजूद उसने फोन रिसीव नहीं किया. जब आज उनकी बेटी के ससुर ने उन्हें घटना की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंची.

युवती की मांं ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने कहा कि उल्फत जहां नाम की युवती से सैफ खान नाम के युवक ने प्रेम विवाह किया था. दोनों के बीच अक्सर विवाद की स्थितियां बनती थी, प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. हत्या का समय 24 घंटे से भी अधिक का माना जा रहा है पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं हैं, विभिन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button