छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर… कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक युवती सहित चार की मौत

पेंड्रा। जिले के अंतिम छोर में रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार चालक शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।
पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां में रविवार देर रात को दो बाइक में चार लोग लौट रहे थे। मझगवां में पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार चालक ने दोनों बाइक को ठोकर मार दिया। इससे गंगाराम गंधर्व (25) निवासी गिरारी, रामावतार गोंड (30) निवासी कुदरी, भूपेंद्र गोंड (28) निवासी बरघाट और बंधी निवासी युवती शानू केंवट (22) की मौत हो गई।
कार चालक भी बुरी तरह घायल
- कार चालक स्नेहिल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कार से तेज रफ्तार में मरवाही की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद वह कार से नियंत्रण खो बैठा और सीधे से पेड़ से टकरा गया। लोगों ने दुघर्टना के बाद घायल युवक और युवती को जिला अस्पताल लाए, जहां दोनों की मौत हो गई। सभी के सिर में गंभीर चोटें आई थी।
- दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।