Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ... Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, म... Crime News: जज का चपरासी निकला अफीम तस्कर; काली वरना कार में सप्लाई करते 4 गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा Haryana NHM Workers News: हरियाणा NHM कर्मचारियों की बड़ी जीत; सरकार ने मानी मुख्य मांग, खत्म होगी ह... Jind News: जींद पुलिस का सख्त एक्शन; रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, अब मांग रहे माफी

जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा,एक ट्रक से ,51लाख रु कीमत का,734 कार्टून में 6588 ली . अवैध अंग्रेजी शराब को किया जप्त

*⏺️ 51 लाख की अवैध शराब की तस्करी करते राजस्थान के तस्कर को जशपुर पुलिस ने धर दबौचा*
*➡️ ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस की तीसरी बड़ी कार्यवाही, इसके पूर्व भी पुलिस पकड़ चुकी है, दो ट्रक अवैध शराब*

*➡️ पूर्व में माह फरवरी में जशपुर पुलिस, तस्करी करते दो ट्रकों से करोड़ रुपए कीमत की,1574 पेटी में 14025 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को भी कर चुकी है जप्त।*
*➡️ मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत*
*➡️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा, आगडीह के पास शराब का बड़ा जखीरा*
*➡️ मामले में बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट की शामिल होने की संभावना, पुलिस कर रही है,जांच*
*➡️ तस्कर अवैध अंग्रेजी शराब को पंजाब से लेकर, जा रहे थे बिहार*
*➡️ मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को किया गिरफ्तार*
*➡️ ट्रक चालक के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक UP12AT1845 को भी किया जप्त*

*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी:- चिमा राम, उम्र 26 वर्ष, निवासी थाना बायतु, बाड़मेर राजस्थान*
—00—
जशपुर। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देश पर ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस के द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने दिनांक 04.08.25 को ट्रक सहित अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा को पकड़ा है, व आरोपी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.08.25 को जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक संदेही ट्रक क्रमांक UP12AT1845 में बड़ी मात्रा में अवैध शराब को तस्करी कर जशपुर क्षेत्र से होते हुए ले जाया जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त संदेही ट्रक को ट्रेस करते हुए, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम आगडीह के पास नेशनल हाइवे 43 पर नाका बंदी की गई थी, व संदेही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उक्त संदेही ट्रक आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उक्त संदेही ट्रक क्रमांक UP12AT1845 को घेरा बंदी कर रोका गया, पुलिस के द्वारा जब संदेही ट्रक की तलाशी ली गई तब, उसके ट्रॉली में 734 कार्टून में अंग्रेजी शराब मिला, जिसे पुलिस के द्वारा ट्रक सहित जप्त करते हुए, आरोपी ट्रक चालक चिमा राम उम्र 26 वर्ष को हिरासत में लिया गया।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ट्रक चालक चिमा राम ने बताया कि वह उक्त ट्रक को वह चंडीगढ़ पंजाब से लेकर रांची तक आ रहा था, उसे चंडीगढ़ में एक दूसरे व्यक्ति के द्वारा उसे ट्रक दिया गया था, उसे नहीं पता था कि ट्रक में क्या है, उसे ट्रक को रांची तक ले जाना था, जहां से कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को लेकर बिहार जाता। आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि उसे, इसके लिए 45000रु दिया जाता।

➡️ पुलिस को संदेह है इस प्रकार की शराब की तस्करी में किसी बड़े सेंडिकेट की शामिल होने की संभावना है, जो कि अत्यंत ही शातिर तरीके से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे हैं। तस्करी में संलिप्त सिंडिकेट की पता साजी हेतु पुलिस की जांच जारी है

➡️ जशपुर पुलिस ने पूर्व में, फरवरी माह में इसी पैटर्न में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए, दो ट्रकों को पकड़ा था, जिसमें से एक ट्रक को दुलदुला क्षेत्र से व दूसरे ट्रक को अनूपपुर मध्य प्रदेश से पकड़ कर लाया गया था, जिसमें से लगभग एक करोड़ रुपए कीमत का 1574 पेटी में 14025 लीटर, अंग्रेजी शराब को बरामद कर जप्त किया गया था। उक्त मामलों में भी तस्करों के द्वारा ड्राइवरों को अच्छी रकम का लालच देकर एक निश्चित स्थान से ट्रक को निर्धारित स्थान तक ले जाने हेतु दिया जाता था, जहां सिंडिकेट के सदस्यों के द्वारा ट्रक को ले लिया जाता था, व ड्राइवर को पैसे देकर वापस लौटा दिया जाता था, वहां से कोई और व्यक्ति ट्रक को लेकर, अन्य निर्धारित स्थान पर ले जाता था, जिससे कि ड्राइवरों को पता न चल सके कि माल कहां से लोड हुआ है, और कहां ले जाया जा रहा है। तस्करों के द्वारा उन्हीं रास्तों का उपयोग किया जाता है जहां, टोल नाका, व पुलिस नाका कम होते हैं।
➡️ वर्तमान प्रकरण में भी ट्रक चालक अवैध शराब से भरी ट्रक को चंडीगढ़,हिमाचलप्रदेश, लखनऊ, अंबिकापुर, जशपुर, होते हुए, रांची झारखंड तक आ रहा था, जहां से कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को लेकर बिहार जाता। मगर जशपुर पुलिस की सक्रिय मुखबिर तंत्र से अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को जशपुर में ही ,नेशनल हाइवे आगडीह के पास पकड़ लिया गया व ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस ने ट्रक से 734 कार्टून, में 6588 ली अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 51 लाख रुपए है, को जप्त कर लिया है। व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक UP12AT1845 को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है, ट्रक की कीमत लगभग 16 लाख रु है।
➡️ पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 34(1)(क), व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी चिमा राम, उम्र 26 वर्ष, थाना बायतु बाड़मेर, राजस्थान को प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर आशीष कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक एसन पाल, प्रधान आरक्षक नवीन दत्त तिवारी, आरक्षक उपेन्द्र सिंह नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र से अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते ट्रक को पकड़ा है व ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, मामले में किसी अंतरराज्यीय शराब तस्करी सिंडिकेट की शामिल होने की संभावना है, जिसमें पुलिस की जांच जारी है, तस्करी में शामिल अन्य लोगों को भी पुलिस के द्वारा बख्शा नहीं जावेगा।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.