August 4, 2025 5:30 pm
ब्रेकिंग
राज्य और पेंशनरों के हित में धारा 49 को विलोपित होना जरूरी - नीलकंठ टेकाम दिल्ली: 350 किस्म के आमों की प्रदर्शनी में दिखी भारत की झांकी…एलजी वीके सक्सेना ने किया उद्घाटन भूतेश्वर नाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का बोलेरो वाहन पलटा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल बाल संप्रेषण गृह में किशोर आरोपित का फिल्मी गाना देखते वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल उत्तरी छत्तीसगढ़ में होगी जोरदार बारिश, बिजली गिरने के भी आसार... IMD की चेतावनी दो दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे 10 हजार से अधिक लोग, टंकी की सप्लाई ठप होने से हाल बेहाल राज्योत्सव पर मिलेगा नया विधानसभा भवन, 52 एकड़ में हो रहा निर्माण, जानें क्यों है खास छत्तीसगढ़ में मनमाना किराया वसूली पर लगेगा शिकंजा, नियम न मानने पर टूरिस्ट बसों का परमिट होगा कैंसल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 लापता बच्चों की तलाश कर पहुंचाया घर बिलासपुर में 21,992 राशन कार्ड संदिग्ध, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
सरगुजा संभाग

बिरहोरों की बस्ती पहुचे पद्मश्री जागेश्वर यादव फोन पर मुख्यमंत्री श्री साय से कराया बात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपनी भाषा मे बात कर समस्याओं को बताया, समस्या के निदान हेतु मुख्यमंत्री ने बिरहोर समाज को किया आश्वस्त

कुनकुरी–/ कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहराखार के बिरहोर बस्ती में जनसंपर्क के लिये पहुचे पद्मश्री जागेश्वर यादव ने जनसंपर्क के दौरान उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी हासिल की और उनकी समस्याओ को सुनते हुए पद्मश्री जागेश्वर यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को फोन लगाकर बिरहोर समाज के लोगों से फोन के माध्यम से बात कराया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़े ही सहजता से उनकी अपनी लोकल भाषा में ही फोन पर बिरहोरों की समस्याये को सुना ,बात चीत कियाऔर अधिकारियों को निर्देशित कर उनके समस्याओं का निदान करने आश्वस्त किया।

बिरहोर समाज के गुरबारु, कवल साय ने फोन पर मुख्यमंत्री श्री साय बात कर मुख्यमंत्री जी को अपनी समस्या के बारे में बताया कि यहा बिजली तो है पर सड़क एवं पानी की समस्या है, तथा यहा नेटवर्क नही रहता हम लोग भी अब फोन लिये है पर नेटवर्क नही रहता है तो एक टॉवर यहा लग जाता और गांव में ही हम लोगो के ईलाज के लिए एक उप स्वास्थ्य केन्द्र हो जाता, मुख्यमंत्री श्री साय जी ने बिरहोरों की समस्या का निदान करने दूरभाष से ही उन्हें आश्वस्त किया।
मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर गदगद हुवे बिरहोर परिवार

ग्राम बेहरखार के बिरहोरों को यह अंदेसा नही था कि कभी फोन से भी उनकी बात मुख्यमंत्री जी से होगी किन्तु पद्मश्री जागेश्वर राम यादव ने उन्हें जब फोन से मुख्यमंत्री जी से बात कराया तो बिरहोर समाज गदगद हो गया।अपनी खुशी का इजहार करते हुवे गुरबारु बिरहोर ने कहा कि मैं कभी सोचा भी नही था कि कभी किसी मुख्यमंत्री से फोन पर बात करूंगा पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से फोन पर बात कर मन प्रसन्न हो गया और श्री साय जी के इस सादगी की तारीफ की तथा उनके जीवन शैली में बदलाव लाने का श्रेय जागेश्वर यादव और विष्णुदेव साय जी को देते हुवे समाज के लोगो ने उनका आभार माना।
विदित हो कि जागेश्वर राम यादव ने बिरहोर एवं कोरवा समुदाय को ऊपर उठाने एक अहम भूमिका निभाई है जिसके फलस्वरूप ही आज उन्हें एक आदर्श के रूप पद्मश्री प्रदान किया गया है।

विष्णु नगर ढोढ़ीबहार पहुच जाना कोरवा परिवारों का हाल चाल

कोरवा परिवारों ने अपने बस्ती का नाम रखा है विष्णु नगर

कुनकुरी के ग्राम बेहराखार से बिरहोर परिवारों से मुलाकात के बाद पद्मश्री जागेश्वर यादव कोरवा समुदाय के उस गांव में पहुचे जिस गांव में कभी अपना जीवन यापन करने पहाड़ो से उतरकर ग्राम ढोढ़ीबहार में बरगद के पेड़ के नीचे खुले में रहकर कन्दमूल एवं मछली के सहारे अपना जीवन व्यतीतकर रहे थे, जिन्हें तत्कालीन सांसद विष्णुदेव साय ने उक्त गांव में बसाया था और उनके रहने खाने की व्यवस्था की थी, आज उक्त 15- 16 परिवारों के लिए विष्णु साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत रहने के लिये पक्का मकान, बिजली पानी, सड़क, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि शासकीय सुविधायें प्रदान की जा रही है।आज उक्त कोरवा बस्ती का नाम कोरवा परिवारों द्वारा विष्णुदेव साय के नाम पर विष्णु नगर रख दिया है,जहा पहुचकर जागेश्वर यादव ने उपस्थित परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णु साय सदैव मुलाकात होने पर आप लोगो के विषय में जानकारी लेते रहते हैं और जो भी थोड़ा बहुत समस्या बचा भी होगा तो वह सब पूर्ण हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button