Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Sports Gradation Certificate Haryana: खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत; CET आवेदन के लिए छुट्टियां होने के ... Karnal Hospital News: अस्पताल का अमानवीय चेहरा; बिल न चुकाने पर मासूम के शव को बनाया बंधक, पुलिस के ... Ambala Murder Case: कार की पिछली सीट पर मिली विवाहिता की लहूलुहान लाश; इलाके में सनसनी, आरोपी की तला... Karnal Crime News: सरकारी धान घोटाले में पुलिस का एक्शन; फर्जी खरीद और विभागीय मिलीभगत का हुआ पर्दाफ... Operation Sindoor Martyrs: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अंकित हुए 6 शहीदों के नाम; जानिए पलवल के वीर स... Haryana Bank Scam: 169 करोड़ के गबन मामले में फंसे निलंबित आईएएस प्रदीप कुमार; अग्रिम जमानत के लिए प... Haryana Urban Development: नगर निकायों में अब वार्डों की होगी त्रैमासिक रैंकिंग; सीएम सैनी ने स्वच्छ... Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु...

शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति –

जशपुरनगर। शहर के सभी 20 वार्डों में विद्युत पोल विस्तार की योजना को राज्य सरकार से हरी झंडी मिल गई है। इस कार्य के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसकी घोषणा उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की। यह स्वीकृति नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत की पहल पर प्राप्त हुई है, जिन्होंने पार्षदों की लगातार मांग को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री से चर्चा कर इस योजना के लिए बजट की मांग की थी।

कलेक्टर रोहित व्यास ने नगर भ्रमण के दौरान नगरपालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय को इस विषय में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सभी 20 वार्डों में विस्तृत सर्वे कराया गया। विद्युत विभाग (CSPDCL) के अभियंता को डिमांड तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि सीएमओ उपाध्याय ने संबंधित प्रक्रिया को गति देने हेतु पत्र भी जारी कर दिए हैं।

शहर के कई मोहल्लों में अब तक विद्युत पोल नहीं लगे हैं या पुराने पोल अपर्याप्त हैं, जिससे स्थानीय लोगों को लंबे समय से असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अब इन इलाकों में नए पोल लगाए जाएंगे, जिससे न केवल रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि सुरक्षा और सुविधा में भी सुधार आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.