February 23, 2026 7:46 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

UK पत्नी के पास गए पंजाबी युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौ/त, सदमे में परिवार

ब्रिटेन में पंजाब के युवक की मौत होने सूचना प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान हरमनप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव संतोखपुरा, भवानीगढ़ संगरूर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हरमनप्रीत सिंह की ब्रिटेन में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है।

इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक हरमनप्रीत सिंह के पिता भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा करीब 2 महीने पहले यूके गया था और उसकी पत्नी भी यूके में है। इस बीच, कुछ दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि हरमनप्रीत सिंह की ब्रिटेन स्थित अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। भूपिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में संगरूर के सदर पुलिस थाने को सूचित कर दिया है।

परिवार ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि ब्रिटेन सरकार से संपर्क स्थापित कर उनके बेटे की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए तथा हरमनप्रीत सिंह का शव गांव संतोखपुरा लाने का प्रयास किया जाए। संगरूर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नरिंदर कौर भारज ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेंगी।

Related Articles

Back to top button