February 23, 2026 9:22 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
बिलासपुर संभाग

निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताएं,करणी कृपा पावर प्लांट को तत्काल बंद करो : अशवंत तुषार साहू

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय कुमार लंगेह के गठित जिला स्तरीय संयुक्त जांच टीम द्वारा मेसर्स करणी कृपा पॉवर प्रा०लि० ग्राम खैरझिटी निरीक्षण के दौरान बहुत सारे विभागों के द्वारा पाई गई अनेको अनियमितताएं, ऐसे अवैध करणी कृपा पावर प्लांट को भाजपा के सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने तत्काल बंद करने की मांग कलेक्टर से किया और अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा की निरीक्षण के दौरान औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा जांच में सुरक्षा उपकरण के बगैर कर्मचारी कार्यरत मिले। जिसके कारण लगातार वहां मौत का खेल खेला जा रहा है, इस पर प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा जांच में ओवर टाईम कार्य लिया जाना पाया गया। ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। अन्तर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम अंतर्गत अनुज्ञप्ति लिया जाना नहीं पाया गया। इस पर भी ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। कई अनियमितता पाई गई। डम्प रेत का रायल्टी पर्ची उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रबंधन को 03 दिवस के भीतर रायल्टी पर्ची प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया। परिवहन विभाग द्वारा जांच में प्लांट के अन्दर पाई गई समस्त गाड़ियां अंडरलोड पाई गई। विगत दिनों का वे-ब्रीज का विवरण प्रस्तुत किया गया। उनमें भी समस्त गाड़ियां अंडरलोड पाई गई। पर्यावरण विभाग द्वारा जांच में पाई गई कमियों के संबंध में प्रबंधन को पृथक से नोटिस जारी किया जा रहा है। शासन प्रशासन नोटिस – नोटिस का खेल खेलना बंद करें, जब एक अवैध करणी कृपा पावर प्लांट मे इतने सारे विभागों के द्वारा जांच में निरीक्षण के दौरान पाई गई अनेको अनियमितताएं तो तत्काल अवैध प्लांट को बंद कर देना चाहिए आखिर किसके संरक्षण पर यह अवैध कृपा पावर प्लांट चल रहा है इतने सारे कमी होने के बाद भी जनहित को देखते हुए तत्काल बंद कर देना चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button