Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

बिलासपुर में जान देने पुल पर खड़ी हो गई युवती, राहगीरों ने समझदारी से बचाया

बिलासपुर: जिले में सरकंडा पुल पर एक युवती को राहगीरों ने खुदकुशी करने से बचा लिया. शनिवार रात युवती पुल के ऊपर चढ़ गई थी जिसे समय रहते राहगीरों की सूझबूझ से उसे उतारा गया. मामला सरकंडा थाना इलाके का है.

बातों में उलझाकर बचाई जान: लडकी पुल पर काफी देर तक खड़ी होकर नीचे नदी की तरफ देख रही थी. इस बीच आसपास मौजूद लोगों ने उसकी मंशा को भांपते हुए दूर से बातों ही बातों में उलझा लिया और धीरे-धीरे पास पहुंचकर पकड़ लिया.

थाने ले जाया गया: फिलहाल मामले की सूचना मिलने पर सरकंडा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई. पूछताछ के दौरान वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी. युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है हालांकि जांच और काउंसिलिंग के बाद ही ये बात साफ हो पाएगी.

सखी केंद्र भेजी गई: युवती तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि उसे समझाइश देकर सुरक्षा की दृष्टि से सखी केंद्र भेजा गया है. आगे परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी और उचित देखभाल के बाद युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा.

मुझे जानकारी मिली है कि, बीती रात राहगीरों और डायल-112 और सरकंडा पुलिस की मदद से एक युवती की जान बचाई गई.उन राहगीरों और पुलिस की टीम की सूझबूझ की जितनी सराहना की जाए कम है.– एसएसपी रजनेश सिंह

Leave A Reply

Your email address will not be published.