February 22, 2026 2:10 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
उत्तरप्रदेश

बॉयफ्रेंड की सजा दोस्त को! गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, शोर सुनकर भागा तो गांव वालों ने दोस्त से करा दी शादी

बिहार के बांका जिले में एक अनोखी शादी हुई है. प्रेम प्रसंग में हुई यह शादी प्रेमी के बजाय उसके दोस्त से हुई. इस घटना के बाद गांव वालों ने इस शादी का कोर्ट में रजिस्ट्रेशन भी करा दिया है. इस घटना की चर्चा इलाके में जोर शोर से हो रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया में भी घटना की चर्चा हो रही है. मामला सदर थाना क्षेत्र के बोकनमा गांव में रविवार की रात का है.

जानकारी के मुताबिक चोराकोल गांव के रहने वाले कुंदन यादव का प्रेम प्रसंग बोकनमा गांव की रहने वाली युवती यशोदा कुमारी के साथ चल रहा था. रविवार की रात कुंदन अपने चचेरे भाई पंकज और बूटवरिया गांव के रहने वाले दोस्त फुलो कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर प्रेमिका यशोदा से मिलने उसके घर पहुंच गया. गांव के मंदिर के पास पहुंचने के बाद पंकज और फूलो तो वहीं रूक गए, लेकिन कुंदन यशोदा से मिलने के लिए उसके घर चला गया.

शोर सुनकर भाग गया प्रेमी

इतने में मंदिर के पास ग्रामीणों ने इन दोनों को संदिग्ध परिस्थिति में देखकर शोर मचा दिया. इसी दौरान शोर सुनकर कुंदन यादव वहां से फरार हो गया. वहीं ग्रामीणों ने फूलो और पंकज को बंधक बना लिया. सोमवार की सुबह ग्रामीणों की पंचायत बुलाई गई. इस बीच पंकज ने भी ग्रामीणों को चकमा दिया और वहां से फरार हो गया. ऐसे में पंचायत ने फूलों से पूछताछ की और फिर यशोदा कुमारी से उसकी शादी करा दी. यही नहीं, इस शादी का कोर्ट में रजिस्ट्रेशन भी करा दिया.

कुंदन ने यशोदा को गिफ्ट किया था मोबाइल

जानकारी के मुताबिक कुंदन यादव और यशोदा कुमारी लंबे समय से एक दूसरे के प्यार में थे. कुंदन ने हाल ही में एक महंगा मोबाइल फोन खरीद कर यशोदा को गिफ्ट किया था. वहीं यशोदा के भाई संजय यादव ने इस फोन को देखा तो बहन से पूछताछ की. इसमें इनके प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया. इसी दौरान यह घटना हो गई. यशोदा के परिजनों के मुताबिक मामला घर के इज्जत का था. इसलिए पकड़े गए युवक फूलो से यशोदा की शादी कराई गई है.

Related Articles

Back to top button