अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का रायपुर में किया सम्मान

पत्थलगांव/ रायपुर (जशपुरांचल)–/ देश मे वफ्फ बोर्ड कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति की बैठक सह एक दिवसीय कार्य साला का आयोजन रायपुर में रखा गया था,बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यो सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल थे,उक्त बैठक में जशपुर जिले के लाडले व जुझारू आदिवासी नेता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व निर्विरोध निर्वाचित जशपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष सालिक साय भी शामिल हुवे।
बैठक में शामिल होने पहुचे मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय का यहा विशेष सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम के द्वारा सालिक साय जी का विशेष सम्मान किया गया इसके पश्चात मोर्चा संगठन द्वारा कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन के लिए सालिक साय जी को आमंत्रित किया गया।
विदित हो कि जशपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष सालिक साय पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस बाहुल बेल्ट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और अपने लोकप्रियता के कारण कांग्रेसीयो का गढ़ कहे जाने वाले लुड़ेग तमता क्षेत्र से भरी मतों से जीत दर्ज की है ।