Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa ED Action: गोवा के मशहूर 'Birch by Romeo Lane' क्लब पर ED का बड़ा प्रहार, ₹17.45 करोड़ की संपत्त... Sabarimala Case: "आस्था पर न्यायिक समीक्षा नहीं!" सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की दोटूक— धार्मिक मान्यता... Punjab Police Action: गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का 'ऑल आउट' ऑपरेशन! अब तक 14,894 गिरफ्तार, थर-... संत रामपाल को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत! क्या आज ही जेल से बाहर आएंगे? जानें ताजा अपडेट Farooq Abdullah on US-Iran Ceasefire: फारूक अब्दुल्ला ने किया अमेरिका-ईरान युद्धविराम का स्वागत, बोल... Patna Crime: फर्जी महिला IAS बनकर 34.74 लाख की ठगी! पटना में पति-पत्नी गिरफ्तार, ऐसे खुला जालसाजी का... Etawah News: इटावा में रेलवे के सहायक स्टेशन मास्टर रहस्यमयी ढंग से लापता! 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ... Bhagalpur Tragedy: भागलपुर में काल बनी तेज रफ्तार कार! स्कूल जा रहे छात्रों को रौंदा, एक की मौत; 2 क... Saranda Forest News: सारंडा में कुदरत का कहर! CRPF कैंप पर गिरा विशाल पेड़, कोबरा बटालियन का जवान शह... UP Weather Alert: अप्रैल में 'अगस्त' जैसा तांडव! यूपी में आंधी-बारिश ने ली 20 जान, अगले 7 दिन और भार...

बिलासपुर-काचीगुडा- बिलासपुर के मध्य 08 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

बिलासपुर – 23 अप्रैल 2025

ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-काचीगुडा-बिलासपुर के मध्य 08 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-काचीगुडा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से 12 19, 26 मई व 02 जून 2025 को (04 फेरा) प्रत्येक सोमवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08264 काचीगुडा-बिलासपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, काचीगुडा से 13, 20, 27 मई व 03 जून 2025 को (04 फेरा) प्रत्येक मंगलवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, डोंगरगढ़ ,गोंदिया एवं वडसा स्टेशनों में दिया गया है |
गाड़ियों की समय सारिणी –
08263 बिलासपुर-काचीगुडा साप्ताहिक समर स्पेशल बिलासपुर से प्रत्येक सोमवार को 10.05 बजे रवाना होगी तथा भाटापारा आगमन 10.43 बजे, प्रस्थान 10.45 बजे, रायपुर आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.45 बजे, दुर्ग आगमन 12.40 बजे, प्रस्थान 12.45 बजे, राजनादगाँव आगमन 13.09 बजे, प्रस्थान 13.11 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 13.34 बजे, प्रस्थान 13.36 बजे, गोंदिया आगमन 14.35 बजे, प्रस्थान 14.45 बजे एवं वडसा आगमन 15.58 बजे, प्रस्थान 16.00 बजे तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये होते हुये दूसरे दिन 01.30 बजे काचीगुडा पहुंचेगी | इसी प्रकार 08264 काचीगुडा-बिलासपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन काचीगुडा से प्रत्येक मंगलवार को 04.30 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये वडसा आगमन 14.30 बजे, प्रस्थान 14.35 बजे, गोंदिया आगमन 16.15 बजे, प्रस्थान 16.25 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 17.28 बजे, प्रस्थान 17.30 बजे, राजनादगाँव आगमन 18.05 बजे, प्रस्थान 18.07 बजे, दुर्ग आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.55 बजे, रायपुर आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, भाटापारा आगमन 20.25 बजे, प्रस्थान 20.27 बजे तथा 21.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी |
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 06 जनरल, 09 स्लीपर, 02 एसी-III, 01 एसी-II, 01 एसी-III सह एसी-II, 01 एसी-I सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
वाणिज्यिक ठहराव –
रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वडसा चांदाफोर्ट, बल्लारशाह, शिरपुर कागजनगर, मंचियाल, रामागुंडा, काजीपेट, चर्लपल्लि, मलकाजगिरि स्टेशनों पर रुकेगी |
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

बलौदा समपार रेल लाईन मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |

बिलासपुर :- 23 अप्रैल 2025

रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जांजगीर नैला-अकलतरा स्टेशनों के मध्य किमी 677/01-03 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 345 (बलौदा फाटक) में दिनांक 24 अप्रैल (गुरुवार) 2025 से दिनांक 28 अप्रैल (सोमवार) 2025 तक रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक रेल लाईन मरम्मत कार्य करने का निर्णय लिया गया है।
सड़क मार्ग से यातायात करने वालों की विशेष सुविधा हेतु इस कार्य को रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे के मध्य किया जाएगा | अतः यह फाटक उपरोक्त तिथियों में केवल रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक बंद रहेगी तथा बाकी समय सड़क यातायात के लिए खुली रहेगी |
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग कन्हाईबंद सबवे (LHS) से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.