February 12, 2026 2:22 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
बिलासपुर संभाग

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दो महिला खिलाड़ियों ने नेशनल फेडरेशन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर किया एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया

बिलासपुर, 23 अप्रैल 2025:

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल की दो महिला खिलाड़ी दोनों का नाम पूजा है (टिकट कलेक्टर/कमर्शियल क्लर्क) ने कोच्चि (केरल) स्थित महाराजास कॉलेज स्टेडियम में 21 से 24 अप्रैल तक आयोजित 28वीं नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

1. पूजा (टिकट कलेक्टर, कमर्शियल क्लर्क, बिलासपुर मंडल) ने 1500 मीटर महिला दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4:12.56 मिनट का समय निकालकर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया ।

2. दूसरी पूजा (टिकट कलेक्टर,कमर्शियल क्लर्क, बिलासपुर मंडल) ने हेप्टाथलॉन स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन करते हुए 5401 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया और एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपनी जगह सुनिश्चित की।

दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारियों तथा खेल संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि न केवल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है। रेलवे प्रशासन को दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और समर्पण पर गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button