February 25, 2026 7:49 pm
ब्रेकिंग
पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने जिले में चल रही जल परियोजनाओ का उठाया मुद्दा वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत...
बिलासपुर संभाग

मंडल के शहडोल स्टेशन के रेलवे चिकित्सालय में कर्मचारी शिकायत निवारण एवं बहुद्देशीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके शिकायतों का किया गया निवारण |

बिलासपुर :- 25 अप्रैल 2025

मंडल प्रशासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों के हितों, उन्हें स्वस्थ कार्यालयीन वातावरण प्रदान करने, उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलव्ध कराने के उद्देश्य से कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।
इसी संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल के मार्गदर्शन में आज 25 अप्रैल 2025 को मंडल के शहडोल स्टेशन के रेलवे चिकित्सालय में कर्मचारी शिकायत निवारण एवं बहुद्देशीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया |
इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशयनों द्वारा जांच की गई | शिविर में शहडोल क्षेत्र के विभिन्न विभागों के लगभग 246 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। साथ ही 67 कर्मचारियों को टिटनेस के टीके लगाए गए | 08 बच्चों का वेक्सीनेशन किया गया | इस दौरान कर्मचारियों के रक्तचाप, मधुमेह, हाइट व वेट जांच के साथ ही विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई तथा दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई || डाक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न बीमारियों के लक्षण, प्रकार, इससे होने वाली हानि तथा परहेज करने के अलावा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारियां भी दी गई।
शिकायत निवारण शिविर में 07 कर्मचारियों द्वारा शिकायतें दर्ज कराई गईं । इन शिकायतों पर विचार-विमर्श कर कुछ शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया। शेष शिकायतों का निराकरण रेलवे बोर्ड के गाइड लाइन के तहत अतिशीघ्र करने का आश्वासन दिया गया।
इस शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाँ.सुमित प्रकाश, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ मनमीत टोपनो, डीएनबी डॉ यश मौर्य, डॉ अंशिका, अनुबंधित आदित्य अस्पताल शहडोल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य, फिजीशियन डॉ अंबिका गुप्ता तथा कार्मिक एवं चिकित्सा विभाग के निरीक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button