March 3, 2026 5:24 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
मध्यप्रदेश

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान में तेजी, 27 अप्रैल को भोपाल में होगी अहम बैठक

भोपाल, 25 अप्रैल 2025: मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करने के लिए अपना दल (एस) 27 अप्रैल को भोपाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम करेंगे। इस बैठक में प्रदेशभर के कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा, “यह बैठक मध्य प्रदेश में पार्टी की जमीनी स्तर पर पहुंच को और सशक्त करेगी। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के हमारे संकल्प को मजबूत करना है।”

डॉ. अतुल मलिकराम ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान के तौर-तरीकों, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा होगी। यह बैठक पार्टी के लिए मध्य प्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर होगी।

बता दें कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश से सदस्यता अभियान की शुरुआत की, अब उन्ही के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हजारों की संख्या में नए सदस्यों को जोड़ा गया है। वहीं आगामी बैठक में सदस्यता अभियान को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल, अपना दल (एस) अब मध्य प्रदेश में भी अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासी समुदायों के उत्थान पर जोर देने की मनसा के साथ पार्टी अपने विस्तार की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रही है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
रोहित चंदेल, प्रदेश महासचिव अपना दल (एस)
8707587017

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button