March 3, 2026 6:51 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
बिलासपुर संभाग

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर एवं खड़गपुर मंडलों में कुड़मी समाज आंदोलन के कारण परिचालन प्रभावित गाड़ियों का नियंत्रण

दिनांक: 20 सितंबर 2025

दक्षिण पूर्व रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार चक्रधरपुर एवं खड़गपुर मंडलों में आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा विभिन्न स्टेशनों एवं लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर आंदोलन किए जाने के कारण उक्त मंडलों में गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

इस कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सिस्टम में वर्तमान में चल रही निम्नलिखित गाड़ियों को नियंत्रित किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-

1. गाड़ी संख्या 22357 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गया), झाराडीह आगमन 10:00 बजे एवं झारसुगुड़ा पहुंचने का समय 10:43 बजे है, को रायगढ़ स्टेशन में नियंत्रित किया जाएगा ।

2. गाड़ी संख्या 13287 (दुर्ग–आरा), बिलासपुर प्रस्थान 09:56 एवं झारसुगुड़ा पहुंचने का समय 13:35 बजे है, को खरसिया स्टेशन में नियंत्रित किया जाएगा ।

3. गाड़ी संख्या 18110 (नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी–टाटानगर), बिलासपुर आगमन 09:50 एवं झारसुगुड़ा पहुंचने का समय 14:05 बजे है, को सक्ती स्टेशन में नियंत्रित किया जाएगा ।

4. गाड़ी संख्या 07256 (चेरलापल्ली–पटना), गंगाझरी आगमन 09:43 एवं झारसुगुड़ा पहुंचने का समय 18:05 बजे है, को बिलासपुर स्टेशन में नियंत्रित किया जाएगा ।

5. गाड़ी संख्या 17321 (वास्को-डि-गामा–जसीडीह), धनौली स्टेशन आगमन 10:08 एवं झारसुगुड़ा पहुंचने का समय 18:10 बजे है, को भाटापारा स्टेशन में नियंत्रित किया जा रहा है।

6. गाड़ी संख्या 12129 (पुणे–हावड़ा), नागपुर प्रस्थान 10:02 एवं झारसुगुड़ा पहुंचने का समय 19:51 बजे है, को रायपुर स्टेशन में नियंत्रित किया जा रहा है ।

इसी प्रकार निम्नलिखित गाड़ियों को मध्य रेलवे के स्टेशनों पर नियंत्रित किया जाएगा:

1. 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालीमार)

2. 12949 (पोरबंदर–संतरागाछी)

3. 12809 (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–हावड़ा)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों में उपरोक्त ट्रेनों के नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए स्टालों में खानपान एवं पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
लगातार उद्घोषणाएं (एनाउंसमेंट) की जा रही हैं ताकि यात्रियों को समय पर जानकारी मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button