February 11, 2026 3:36 pm
ब्रेकिंग
Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ...
उत्तरप्रदेश

नया भारत मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार… पहलगाम आतंकी हमले पर योगी आदित्यनाथ की हुंकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नया भारत अब आतंकी गतिविधियों और देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शने वाला नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की सुरक्षा और सुशासन की नीति पूरी तरह से “जीरो टॉलरेंस” पर आधारित है और ऐसे तत्वों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा.

लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “नया भारत किसी को परेशान नहीं करता, लेकिन अगर कोई भारत के खिलाफ शरारत करता है, तो उसे सख्ती से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “हमारे समाज में आतंकवाद और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता.”

मुख्यमंत्री का यह बयान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे. इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में एक बार फिर तनाव देखने को मिला. भारत ने इस घटना के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने सहित कई कठोर कदम उठाए, वहीं पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की.

आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा, “धार्मिक पहचान के आधार पर निर्दोष लोगों को निशाना बनाना असहनीय है. महिलाओं को विधवा बनाना और धर्म पूछकर हत्या करना भारत में अस्वीकार्य है.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का सुरक्षा, सेवा और सुशासन पर आधारित मॉडल देश के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता देता है. उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे कठिन समय में देश को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखना चाहिए.

नया भारत देगा मुंहतोड़ जवाब

पहलगाम हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवादियों को नहीं बख्शेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर किसी ने छेड़ा, तब उसको छोड़ेगा भी नहीं.

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में अन्नदाता किसान हैं, युवा हैं और हमारी बहन-बेटियां भी हैं. चाहे वह बाढ़ की समस्या हो या बीमारी की समस्या का स्थाई समाधान किया जा रहा है. आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ इन समस्याओं का बखूबी समाधान करने के लिए आगे बढ़ा है.

Related Articles

Back to top button