August 10, 2025 7:42 am
ब्रेकिंग
विश्व आदिवासी दिवस पर फरसाबहार में सर्व आदिवासी समाज ने निकाली रैली ब्रम्हाकुमारी बहनों द्वारा जेल में बन्द भाईयो के कलाइयों पर बांधी राखी खाने की शौकीन तृप्ति डिमरी ऐसे रखती हैं खुद को फिट, बताया वर्कआउट रूटीन बेडरूम में बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस कर रही थी पत्नी, पति ने उसी से करवा दी शादी… फिर विदा भी किया झांसी में जेल के अंदर दिखे राखी के रंग… बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांंधा प्यार भारत-पाकिस्तान सीमा पर रक्षाबंधन का जश्न, स्कूली बच्चों ने SSP और जवानों को बांधी राखी ‘रात बिताने के लिए लड़की दो…’, होटल मालिक से की ऐसी डिमांड, मना किया तो युवक ने कर डाला कांड देशभर में रक्षा बंधन की धूम, PM मोदी ने स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी चांडिल में रेल हादसा, दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं, कई डिब्बे पटरी से उतरे… सभी ट्रेंनें रद्द दिल्ली-NCR वाले आज इन इलाकों में गाड़ी से न जाएं, जाम पर पुलिस ने किया अलर्ट
पंजाब

MLA रमन अरोड़ा पर कार्रवाई के बाद AAP की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, पढ़ें…

जालंधर : पंजाब सरकार ने आज जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज रमन अरोड़ा के घर पर विजिलेंस ने छापेमारी की है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने रमन अरोड़ा पर की गई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो चर्चा का विषय बन गया है।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि, ”भ्रष्टाचार के खिलाफ ZERO TOLERANCE❗️ अपना या पराया, भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा। पोस्ट में साफ कहा गया है कि, चाहे कोई अपना ही क्यों न हो, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। मान सरकार के राज में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं! यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बता दें कि, भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी ही पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजिलेंस द्वारा छापेमारी की गई है और उनके घर को सील कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विधायक रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए आम लोगों को कथित तौर पर झूठे केसों में फंसा कर नोटिस भिजवाता  था और फिर कथित तौर पर पैसे लेकर इन नोटिसों को रफा-दफा करवा देते थे। सरकार ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी, चाहे वह कोई आम अधिकारी हो या फिर पार्टी का खुद का विधायक।

ये भी बता दें कि, कुछ दिन पहले पंजाब सरकार ने उन्हें दी गई सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद रमन अरोड़ा ने कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और अगर सरकार को सही लगा तो उन्होंने सुरक्षा वापस ले ली है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के करीबी नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस को सूचना मिली थी कि विधायक रमन अरोड़ा भी रिश्वतखोरी के खेल में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button