February 12, 2026 6:48 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
बिलासपुर संभाग

भारत स्काउट्स और गाइड्स, बिलासपुर जिला संघ (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) द्वारा शांतिपूर्ण मोमबत्ती मार्च का आयोजन |

बिलासपुर – 28 अप्रैल 2025

भारत स्काउट्स और गाइड्स, बिलासपुर जिला संघ (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) द्वारा कल 27 अप्रैल 2025 को एक शांतिपूर्ण मोमबत्ती मार्च का आयोजन किया गया। यह आयोजन पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर हुए वीभत्स आतंकी हमले के विरोध में तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु किया गया।
राष्ट्रीय मुख्यालय के आह्वान पर, जिले के विभिन्न स्काउट्स और गाइड्स सायं 7:00 बजे जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। वहां से मोमबत्तियाँ जलाकर रैली प्रारंभ हुई, जो केंद्रीय विद्यालय होते हुए तितली चौक तक गई और पुनः जिला मुख्यालय स्काउट्स गाइड्स कार्यालय पर समाप्त हुई। इस शांतिपूर्ण रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता तथा देश में शांति और सौहार्द के संदेश का प्रचार किया।
इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन श्री अनुराग कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जिला आयुक्त (स्काउट), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स और गाइड्स, बिलासपुर तथा श्रीमती नेहा सिंह, जिला आयुक्त (गाइड), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स और गाइड्स, बिलासपुर के मार्गदर्शन में तथा जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री दिलीप कुमार स्वाइन एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती जी ज्योति देव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का अवसर रहा, बल्कि भविष्य में राष्ट्रीय एकता, प्रेम और अहिंसा के आदर्शों को सशक्त करने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button