February 22, 2026 4:54 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Municipal Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां रवाना Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल... State Service Exam Rules: राज्य सेवा परीक्षा में सख्ती, गैजेट्स और आभूषणों पर बैन, जानें क्या पहनकर ...
मनोरंजन

सगाई के बाद पहली बार दिखे विजय देवरकोंडा, फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबर कुछ वक्त पहले आई थी, जिसके बाद से पहली बार एक्टर को पब्लिक इवेंट में स्पॉट किया गया है. इस दौरान एक्टर लोगों के सामने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते दिखे हैं. हालांकि, विजय और रश्मिका दोनों के ही तरफ से अभी तक इंगेजमेंट की कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. लेकिन, खबरों की मानें, तो 3 अक्टूबर को कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ा दिया है.

विजय और रश्मिका ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन भी लोगों के पसंदीदा कपल है. काफी वक्त से दोनों के रिश्ते की खबर सामने आ रही थी, लेकिन विजय और रश्मिका ने इस पर कभी बात नहीं की है. बताया जा रहा है कि कपल ने हैदराबाद स्थित घर में प्राइवेट तरीके से सगाई कर ली, जिसमें फैमिली मेंबर और करीबी दोस्त शामिल थे. सगाई के बाद से विजय के रिंग फिंगर में अंगूठी देखकर लोग काफी एक्साइटेड नजर आए.

वीडियो हो रहा वायरल

हाल ही में विजय अपनी फैमिली के साथ श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर गए. इस दौरान एक्टर के वेलकम के लिए उन्हें बुके थमाया गया, इस दौरान उनकी सगाई की अंगूठी दिखी. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ये कपल साल 2026 के फरवरी महीने में शादी कर सकता है. दोनों के ही फैंस इस न्यूज से काफी खुश हैं और उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. लेकिन, अभी तक सगाई की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है.

पहले हो चुकी है सगाई

रश्मिका और विजय की मुलाकात की बात करें, तो जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी. जिसके बाद दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके अलावा दोनों ने फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में भी काम किया है, जिसमें उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया है. पर्सनल लाइफ की बात करें, तो साल 2017 में रश्मिका ने एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई की थी, लेकिन बाद में दोनों ने ये रिश्ता खत्म कर दिया.

Related Articles

Back to top button