February 12, 2026 10:07 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
सरगुजा संभाग

अन्नदाता के अरमानों पर गिरे ओले, ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान किसान मायूस : अशवंत तुषार साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, यथाशीघ्र मुआवजा देने की मांग किया

महासमुंद : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने किसानों के साथ मिलकर जिला कलेक्टर से मांग की, ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे एवं गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा 28 अप्रैल की शाम को कई गांवों में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से बारिश के साथ जोरदार ओलावृष्टि हुई। ओलों की मार से तैयार फसल को भारी नुकसान होने से किसान मायूस नजर आए। कई गांवों में तेज बरसात हुई तो कई गांवों में 20 मिनट तक बेर के आकार के ओले पड़े। जिससे किसानों की पकी फसल बर्बाद हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान महासमुंद विधानसभा क्षेत्र सिरपुर, पटेवा, झलप, खल्लारी, बसना, सरायपाली विभिन्न ग्रामीण इलाके में हुआ. किसानों का कहना है कि फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है. हार्वेस्टर लगाना भी आर्थिक नुकसान को बढ़ाएगा. किसानों का कहना है कि शासन की ओर से हमें नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए.

*भारी बारिश और ओलावृष्टि:* आगे किसानों ने कहा, धान की बालियां खेतों में गिर गई है. जो थोड़ा बहुत धान रह गया है वो भी जल्द ही खेतों में पड़ा पड़ा खराब हो जाएगा. किसान धान काटने की तैयारी कर रहे थे तभी ये मौसम उनपर आफत बनकर टूट पड़ा. किसानों ने कहां सिर्फ 20 मिनट ही ओले गिरे लेकिन ओले के साइज इतने बड़े बड़े थे कि धान की फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया.

 

*भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू की प्रयास से कलेक्टर ने यथाशीघ्र मुआवजा देने का दिया आश्वासन* के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है. किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही बर्बाद हुए फसल का मुआयना कर राहत राशि बांटी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button