Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...

पत्थलगांव में 77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

विद्यालयों की प्रभात फेरियों से लेकर शासकीय-अशासकीय संस्थानों तक गूंजा राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

पत्थलगांव –/ 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरा पत्थलगांव नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सोमवार की सुबह से ही नगर के विभिन्न शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया। तिरंगे की शान में लिपटा पत्थलगांव आज एक जीवंत राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया, जहाँ हर गली, हर चौक और हर संस्थान में देशप्रेम की भावना साफ झलक रही थी। सुबह 7 बजे से ही नगर में ध्वजारोहण का क्रम प्रारंभ हो गया। इसके पश्चात 7:30 बजे से पत्थलगांव के सभी विद्यालयों द्वारा तिरंगा फहराकर प्रभात फेरी निकाली गई।

वहीं इन प्रभात फेरियों में सरस्वती शिशु मंदिर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल, इंदिरा गांधी शासकीय कन्या शाला, प्रकाश हाई स्कूल, जोगपाल पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों और देशभक्ति गीतों के साथ निकली प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों के कदम से कदम मिलाकर चलने और जुबान पर महापुरुषों व अमर शहीदों के सम्मान में लग रहे नारों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। हजारों की संख्या में विद्यार्थियों की इस सहभागिता ने गणतंत्र दिवस के महत्व को और भी सशक्त रूप में प्रस्तुत किया।

गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखा गया था। नगर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर विधायक कार्यालय में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात हाई स्कूल खेल मैदान में उन्होंने तिरंगा फहराया और वहाँ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य के माध्यम से संविधान, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया।

नगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. में अध्यक्ष रूपसिंह राठिया द्वारा, जनपद पंचायत में सीईओ कमलकांत श्रीवास द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अग्रसेन भवन पत्थलगांव में अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल, कांग्रेस कार्यालय समीप जगन्नाथ मंदिर में पूर्व वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह, थाना परिसर में एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल एवं थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

सिविल अस्पताल पत्थलगांव में बीएमओ जेम्स मिंज, ठाकुर शोभासिंह महाविद्यालय में प्राचार्य बी.के. राय, सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में प्राचार्य संतोष पाढ़ी, सरस्वती शिशु मंदिर लुड़ेग में महेंद्र अग्रवाल सहित अन्य शासकीय एवं सामाजिक संस्थानों में भी सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात मिष्ठान वितरण कर खुशियाँ साझा की गईं।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते हुए इंदिरा गांधी शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एवं सरस्वती शिशु मंदिर ने द्वितीय स्थान, होली क्रॉस हाई स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में प्रभात फेरी के प्रदर्शन में जूनियर डिविजन एनसीसी(हा.से.) बालक पत्थलगांव स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एवं सरस्वती शिशु मंदिर ने द्वितीय स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम(उ. मा.वि.) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,जिला मंत्री मनीष अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,मंडल उपाध्यक्ष सुनील गर्ग,भाजयुमो महामंत्री अवधेश गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह,जनपद अध्यक्ष धनियारो पहरा,नपा उपाध्यक्ष अजय बंसल,जनपद उपाध्यक्ष फिलिस्फीना एक्का,भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वरी बेहरा,रूपसिंह राठिया,तहसीलदार प्रांजल मिश्रा,विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य, सीएमओ जावेद खान, विवेकानंद मिर्रे सहित भरी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कई विद्यालयों एवं संस्थानों में दोपहर बाद भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के प्रतिभा की झलक दिखाई जाएगी। इस 77वां गणतंत्र दिवस पत्थलगांव में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाया गया, जिसने यह संदेश दिया कि संविधान के मूल्यों के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण ही सच्चा गणतंत्र है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.