February 11, 2026 3:33 pm
ब्रेकिंग
Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ...
हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में सर्च ऑपरेशन तेज, आतंकियों के सहयोगियों के घरों में ली जा रही तलाशी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एक तरफ जहां आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों के जरिए अभियान चलाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ दहशतगर्दों की मदद करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत श्रीनगर पुलिस ने जिले में कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन तेज कर दी है.

शनिवार (3 मई) को पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की जांच के सिलसिले में आतंकवादी सहयोगियों के आवासों की तलाशी ली. पुलिस ने 5 लोगों के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान घर में रखे गए सामान की अच्छे तरीके से जांच की गई.

इन लोगों के घर की ली गई तलाशी

1. इम्तियाज अहमद पर्रे पुत्र घ रसूल पर्रे निवासी कलमदानपोरा क्षेत्र जैनकदल पुलिस स्टेशन एमआरगंज के केस एफआईआर 29/005 यू/एस 7/25 ए एक्ट में शामिल है.

2. अर्श कौल पुत्र आशिक अहमद कौल निवासी दलाल मोहल्ला जैनकदल श्रीनगर केस एफआईआर संख्या 35/2022 यू/एस 13, 18, 20, 23, 49 यूएलएपी एक्ट 7/25 ए एक्ट में शामिल है.

3. मुतैब जहूर भट पुत्र जहूर अहमद भट निवासी बिलाल कॉलोनी सौरा पुलिस स्टेशन सौरा के केस एफआईआर संख्या 41/2021 यू/एस 13 यूएपीए 188,269 आईपीसी में शामिल है.

4. बासित अशरफ मलिक निवासी नौपोरा सफाकदल, केस एफआईआर संख्या 156/2024 यू/एस 13, 19, 39 यूएपी एक्ट पुलिस स्टेशन सफाकदल में शामिल है.

5. मोहम्मद रफीक शाह पुत्र नूर मोहम्मद शाह निवासी हजारी बाजार रैनवारी, केस एफआईआर संख्या 48/2024 यू/एस 109 बीएनएस 13,16,19,20,39 यूएपी एक्ट पुलिस स्टेशन खानयार में शामिल है.

अधिकारियों की देखरेख में की गई कार्रवाई

यह तलाशी जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों की देखरेख में कार्यकारी मजिस्ट्रेटों और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उचित कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार की गई. बताया जा रहा है कि यह तलाशी हथियार, दस्तावेज, डिजिटल उपकरण आदि जब्त करने के लिए की गई थी, जिसका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी षड्यंत्रकारी या आतंकवादी गतिविधि का पता लगाने और उसे रोकने के लिए साक्ष्य एकत्र करना और खुफिया जानकारी एकत्र करना था.

गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों पर सख्ती

जम्मू-कश्मीर पुलिस की इस निर्णायक कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे राष्ट्र-विरोधी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की पहचान करके और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके घाटी में आतंकवादी तंत्र को नष्ट करना है. श्रीनगर पुलिस ने साफ कहा है कि हिंसा, व्यवधान या गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button