February 23, 2026 2:09 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
बिलासपुर संभाग

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय मे सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा संरक्षा और सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र की विश्वसनीयता पर कार्यशाला का आयोजन

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय मे सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा संरक्षा और सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र की विश्वसनीयता पर कार्यशाला का आयोजन*

 

बिलासपुर – 03 मई 2025

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने 2 मई 2005 को ट्रेन संचालन में संरक्षा और विश्वसनीयता पर सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया । इसका उद्देश्य संरक्षा को मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की विश्वसनीयता में सुधार करना है । इस सेमिनार में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के एसएंडटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पर्यवेक्षी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस सेमिनार की अध्यक्षता प्रधान मुख्‍य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर के कुशल दिशा निर्देश में किया गया । इस सेमीनार में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश की गरिमामय उपस्थिति रही । इस सेमिनार मे प्रोजेक्ट और कंस्ट्रक्शन यूनिट अधिकारियों ने भी भाग लिया । सेमिनार मे कुल 20 अधिकारी एवं 50 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया ।

 

सेमिनार में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने सेमिनार को संबोधित किया और रेलवे परिचालन के सभी पहलुओं में ‘ संरक्षा सर्वोपरि’ दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र की विश्वसनीयता में सुधार के लिए ठोस प्रयास करने का आग्रह किया और किसी भी सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र विफलता की स्थिति में पुनरावृत्ति को रोकने के लिए गहन मूल कारण विश्लेषण करने के महत्व पर जोर दिया।

 

 

सेमिनार ने सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र को बढ़ाने और परिचालन संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर खुले संवाद और सहयोगात्मक विचार-मंथन के लिए एक मंच प्रदान किया। सेमिनार के दौरान, परिसंपत्ति संरक्षा और विश्वसनीयता के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा और विचार-मंथन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें मशीनरी रखरखाव, नई तकनीकों को अपनाना और समय पर हस्तक्षेप की रणनीतियाँ शामिल थीं। प्रतिभागियों ने सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र में सुधार, अच्छे रखरखाव करने और काम करने के कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से सुझाव दिए।

 

 

विचार-विमर्श से मूल्यवान सुझाव सामने आए, जिनमें रखरखाव प्रोटोकॉल के मानकीकरण, पुराने बुनियादी ढांचे को समय पर बदलने, फील्ड स्टाफ के कौशल को बढ़ाने और भारतीय रेलवे में सर्वोत्तम क्रिया-कलापों को अपनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सेमिनार में सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र मे निरंतर सुधार और सक्रिय प्रबंधन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। यह आयोजन रेलवे परिचालन में संरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए सिग्नल एवं दूरसंचार संगठन के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है ।

 

****

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button