March 12, 2026 9:20 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
हिमाचल प्रदेश

पहलगाम अटैक के बाद निशाने पर कश्मीरी छात्र, उत्तराखंड में मिली धमकी; वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट

कश्मीर में अनंतनाग के पहलगाम में आतंकी हमले का खामियाजा देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों को भी भुगतना पड़ रहा है. ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के देहरादून से भी सामने आया है. यहां सोशल मीडिया में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ एक के बाद एक कई पोस्ट देखने को मिले हैं. उन्हें तुरंत देवभूमि छोड़ कर चले जाने को कहा गया है. हालांकि इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर हरकत में आई पुलिस भी अलर्ट हो गई है.

पुलिस ने इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया से हटाने के साथ ही लोगों को हिदायत दी है कि ऐसा ना करें. पुलिस ने माना है कि पहलगाम हमले से लोगों में आक्रोश है, लेकिन इसके लिए निर्दोष लोगों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी ऐसा करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. इसी के साथ पुलिस ने कश्मीरी छात्रों को भरोसा दिया है कि वह देहरादून में पूरी तरह से सुरक्षित हैं. पुलिस ने इन छात्रों की सुविधा के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.

पुलिस ने हटवाए सोशल मीडिया पोस्ट

बता दें कि देहरादून समेत उत्तराखंड के कई शिक्षण संस्थाओं में बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्र पढ़ाई कर रहे है. देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया में इन सभी छात्रों को देवभूमि छोड़ कर चले जाने को कहा गया था, लेकिन यह सभी पोस्ट सोशल मीडिया से हटवा दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस तरह के पोस्ट से माहौल खराब हो सकता है. हालात को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. माहौल पर नजर रखने के लिए पुलिस ने अपने सोशल मीडिया सेल, इंटेलिजेंस और जनसंपर्क विभाग को भी अलर्ट कर दिया है.

Related Articles

Back to top button