March 7, 2026 2:24 pm
ब्रेकिंग
उत्तम नगर में तनाव! तरुण हत्याकांड में 8 गिरफ्तार, परिवार बोला- 'आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर' शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट' राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला...
मध्यप्रदेश

जेठ ने अपनी ही दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की मौत दूसरी घायल

छतरपुर : छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के बछौंन चौकी अंतर्गत के देवरी गांव का मामला जहां एक जेठ ने अपनी ही दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजन आनन फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुश नगर लाए जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत कर दिया तो वही एक अन्य महिला बुरी तरह से ज़ख्मी हो गई। मृतक की पहचान अनीता पाल पति अखिलेश पाल उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी ग्राम देवरी के रूप में हुई है।

सूत्रों की मानें तो मृतक अनीता पाल के पेट में 6 माह का बच्चा पल रहा था। तो वही घायल महिला का नाम संतोषी पाल पति राजाराम पाल उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम देवरी जिसका इलाज लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है जो बंटवारे को लेकर 4 भाइयों में आपसी तालमेल सही नहीं था जिसको लेकर सभी में घरेलू कलह और विवाद की स्थिति बनी रहती थी जिसको लेकर बीते रोज शाम करीब 7:30 बजे जेठ कल्लू पाल ने घर के बाहर बैठी दो बहुओं पे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की जानकारी जैसी ही पुलिस को लगी मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तो वहीं मृतक महिला अनीता पाल का पीएम लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button