August 5, 2025 9:05 pm
ब्रेकिंग
दुधारू-गर्भवती गायों की एक ही रात में चोरी,गौपालक चिंतित,तस्करी की आशंका उत्तराखंड में तबाही के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट! इन इलाकों में बाढ़ की चेतावनी पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से RML अस्पताल में थे भर्ती यहां मंदिर था, यहां दुकानें थीं… उंगली दिखाकर बताया मलबे में दबा गांव, महाप्रलय की ‘आंखों देखी’ जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा,एक ट्रक से ,51लाख रु कीमत का,734 कार्टून म... हरि जायसवाल तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जशपुर जिला अध्यक्ष किसी पर लगा दाग तो कोई गया सलाखों के पीछे, वो राजनेता जो ‘बदनाम’ होने के बाद निकले पाक साफ गोंडा में चलती एंबुलेंस से सड़क पर फेंका शव, Video वायरल… पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन, मुंबई से गृह ग्राम हाथीबेड पहुंच... राज्य और पेंशनरों के हित में धारा 49 को विलोपित होना जरूरी - नीलकंठ टेकाम
पंजाब

‘रंगला पंजाब’ की दिशा में CM Mann का एक और बड़ा फैसला

रंगीला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक और बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब सरकार ने ‘रंगला पंजाब सोसायटी’ के गठन की घोषणा की है। राज्य सरकार जल्द ही इस ऐतिहासिक सोसायटी का शुभारंभ करेगी, जो जनता की भागीदारी से विकसित होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब हर पंजाबी पंजाब के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा।

देश-विदेश के एन.आर.आई. और उद्योगपति इस सोसायटी को दान दे सकेंगे। इसमें आने वाले प्रत्येक पैसे का उपयोग पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इससे मिलने वाला पैसा सीधे तौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी, स्टार्टअप और अनुसंधान में निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही आपदा या संकट के समय इस कोष से जनता की मदद भी की जाएगी।

इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक गवर्निंग बोर्ड का गठन किया जाएगा। मंत्रियों के साथ-साथ मुख्य सचिव भी इसके सदस्य बनाए जाएंगे। इस सोसायटी को मिलने वाले हर दान और परियोजना का सार्वजनिक रूप से ऑडिट किया जाएगा, ताकि हेरफेर की कोई गुंजाइश न रहे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह कोई रंगला पंजाब फंड नहीं है, बल्कि जनता की भागीदारी से शुरू होने वाला आंदोलन है।

Related Articles

Back to top button