August 6, 2025 11:33 pm
ब्रेकिंग
प्रियंवदा सिंह जूदेव ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण शहर की सेवा भावी महिलाओं के समूह "सेवा किटी समूह अम्बिकापुर" के द्वारा आयोजित किया गया यातायात जागरू... नागपुर- चिरमिरी नई ब्रॉड गेज विशेष रेल लाइन भू अधिग्रहण के कारण लंबित पेंशन में 1685 करोड़ रुपए घाटे के खुलासे का श्रेय लेने के चक्कर में निपट गए पेंशन संचालक ऑपरेशन आघात: 30 लाख रु कीमत का अवैध तंबाखू गुटखा का जखीरा ट्रक सहित जशपुर पुलिस ने किया जप्त सावन का अंतिम सोमवार सुबह 4 बजे विशेष पूजा के बाद भस्म आरती कर किया जलाभिषेक दुधारू-गर्भवती गायों की एक ही रात में चोरी,गौपालक चिंतित,तस्करी की आशंका उत्तराखंड में तबाही के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट! इन इलाकों में बाढ़ की चेतावनी पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से RML अस्पताल में थे भर्ती यहां मंदिर था, यहां दुकानें थीं… उंगली दिखाकर बताया मलबे में दबा गांव, महाप्रलय की ‘आंखों देखी’
मध्यप्रदेश

सराफा व्यापारी की चलती कार में अचानक लगी आग, लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात जलकर राख

मंडला : मंडला जिले में एक सराफा व्यापारी की कार में अचानक आग लग गई। हादसे में व्यापारी के लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात जलकर राख हो गए। मामला जिला मुख्यालय के महाराजपुर थाना चौकी हृदयनगर का है। जहां सोना चांदी के व्यापारी की कार में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। सोने चांदी के व्यापारी अरुण सोनी अपने एक दोस्त के साथ हुंडई कार से मंडला से मुनु गांव के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। चौगान गांव के पास झीना घाट में उनकी कार में अचानक आग लग गई। धुआं देखते ही दोनों ने कार रोक दी और बाहर निकल गए।

उन्होंने कार में रखी सोने-चांदी की पेटी को निकालने की कोशिश की। लेकिन आग तेजी से फैल गई। जिसके कारण लाखों रुपए के जेवरात जलकर राख हो गए और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हृदयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button