Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ... Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जा... Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घा... Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरका... West Bengal Bill 2026: बंगाल में 'गुंडा' एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों ... Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का ख...

नागपुर- चिरमिरी नई ब्रॉड गेज विशेष रेल लाइन भू अधिग्रहण के कारण लंबित

मनेन्द्रगढ़–/ लंबे समय से मनेन्द्रगढ़ एवं चिरमिरी निवासियों की विकास रेखा नागपुर – चिरमिरी ब्रॉड गेज नई रेल लाइन का कार्य भू अधिग्रहण की सुस्ती के कारण लंबित है. संबोधन संस्था के सम्माननीय सदस्य भानु प्रकाश सिंह द्वारा रेल विभाग से मांगी गई जानकारी के अनुसार रेल निर्माण कार्य प्रारंभ होने में अभी समय लगेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 मई 2025 को प्रकाशित राजपत्र अधिसूचना में आई 32 आपत्तियों का निराकरण जिला प्रशासन के पास लंबित है. जिला प्रशासन द्वारा आपत्तियों के निराकरण होने एवं संबंधित भूमि का मुआवजा तय होने के बाद रेलवे द्वारा भुगतान किया जाएगा. इस कार्यवाही के बाद ही इस नए रेल लाइन का कार्य प्रारंभ हो सकेगा.

संबोधन विचार मंच के विभागाध्यक्ष बीरेन्द्र श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था वर्ष 2010 से इस नई रेल लाइन हेतु प्रयासरत है. 2018 में विशेष रेल लाइन का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद भूमि अधिग्रहण के कार्य नहीं हो पाने के कारण इसकी समय सीमा बढ़ती जा रही है जो स्थानीय नागरिकों की चिंता का विषय है. लगातार रेल अधिकारियों एवं प्रधानमंत्री तक पत्राचार एवं व्यक्तिगत संपर्क के परिणाम स्वरुप 2018-19 में स्वीकृत यह रेल लाइन बदलती सत्ता परिवर्तन का शिकार हो गई. यही कारण है कि विकास की यह गति 07 साल और पीछे चली गई. अभी भी आश्वासन और क्रियान्वयन की लंबी दूरी धीरे-धीरे बढ़़ती जा रही है. रेल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन जितनी जल्दी भू अधिग्रहण एवं मुआवजा की कार्यवाही पूर्ण कर देगा उतनी जल्दी इस रेल लाइन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा. रेलवे प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि अनुकूल परिस्थिति होने पर यह कार्य नवंबर दिसंबर तक प्रारंभ होने की संभावना है. रेलवे ने यह भी जानकारी दी है की भू अधिग्रहण की आपत्तियों के निराकरण के बाद पुनः 20 (A ) के अंतर्गत रेल प्रशासन द्वारा राजपत्र अधिसूचना जारी की जाएगी एवं मुवावजे के भुगतान के बाद ही रेल लाइन का कार्य एवं टेंडर प्रक्रिया जारी हो सकेगी
स्मरणीय है कि ब्रिटिश शासन काल में भाप इंजन हेतु आवश्यक कोयले के परिवहन से इस क्षेत्र ने देश के विकास में अहम् योगदान दिया है. वर्ष 1928 से देश के विकास में रेल के पहियो को गति देने एवं रेल परिवहन हेतु कोयले की अहम भूमिका निभाने वाला मनेन्द्रगढ़ एवं चिरमिरी रेलवे स्टेशन के स्थापना के पचास वर्ष बाद भी अंबिकापुर स्टेशन से चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ियों से वंचित है. इस रेल लाइन के शीघ्र निर्माण से अंबिकापुर से चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा इस अंचल के निवासियों को उपलब्ध हो पाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.