February 11, 2026 4:54 pm
ब्रेकिंग
CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही...
हिमाचल प्रदेश

लगाई थी ‘झूठी आग’, सच में फैल गई…जंगल के सैकड़ों पेड़ जलकर राख, क्या है कहानी?

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं वन परिक्षेत्र के भींगू जंगल में आग लग गई और कई पौधे आग की चपेट में आ गए. ये आग उस वक्त लगी, जब वन विभाग की ओर से जंगल में आग पर काबू पाने के लिए मॉक ड्रिल की जा रही थी. लेकिन आग पर काबू पाने की कोशिश करने के चक्कर में जंगल में ही आग लग गई और ये दूर तक फैल गई.

भींगू जंगल में लगी आग की चपेट में जैव विविधता संरक्षण के अंडर लगाए गए अनार की दाडू प्रजाति के हजार पौधे और सागवान के पौधों में से आधे से ज्यादा जल गए. इन पौधों की देखभाल कोई और नहीं बल्कि गांव के ही रहने वाले वन प्रेमी कर रहे थे. ये पौधे जाइका की ओर से लगाए गए थे. पौधे जलने के बाद जाइका कमेटी के पूर्व प्रधान राजेश शर्मा समेत गांव के बाकी लोगों ने इसे वन विभाग की लापरवाही बताई.

मॉक ड्रिल के लिए लगाई आग

गांव वालों ने वन विभाग पर ही आग लगने का आरोप भी लगाया और कहा कि वन विभाग की लापरवाही से ये नुकसान हुआ है. उन्होंने मामले में जांच की जाने की मांग भी की है. गांव वालों का आरोप है कि जिस दौरान मॉक ड्रिल की जा रही थी. उस दौरान नए वन कर्मचारियों को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी और उन्हें टेक्निक सिखाई जा रही थी. अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के लिए जो आग लगाई. वह बुझ नहीं पाई और दो बीघा क्षेत्र में फैल गई. इससे हरियाली राख में बदल गई.

नियम के मुताबिक मॉक ड्रिल

ग्रामीणों को कहना है कि मॉक ड्रिल के दौरान वन विभाग के साथ NDRF, जल शक्ति विभाग, अग्निशमन विभाग और बाकी विभागों की टीम भी शामिल हुई थीं. वन क्षेत्र अधिकारी और वन खंड अधिकारी दोनों ने दावा किया है कि ये मॉक ड्रिल पूरे नियम के मुताबिक की गई है. इसके लिए जो एक बीघा क्षेत्र निर्धारित किया गया था. उस क्षेत्र में कोई भी पेड़ नहीं था.

आग लगने से लाखों का नुकसान

लोगों ने ये भी कहा कि इस जंगल में हर साल आग लगती है और हर साल ही मॉक ड्रिल में लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं. लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकलता. इस क्षेत्र में जाइका परियोजना के चलते पामारोजा घास बिछाई गई थी. इस घास से हर साल लाखों रुपये की कमाई होती थी, लेकिन इस मॉक ड्रिल में ये घास पूरी तरह से जल गई और इससे लाखों का नुकसान हो गया.

Related Articles

Back to top button