August 6, 2025 8:36 pm
ब्रेकिंग
प्रियंवदा सिंह जूदेव ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण शहर की सेवा भावी महिलाओं के समूह "सेवा किटी समूह अम्बिकापुर" के द्वारा आयोजित किया गया यातायात जागरू... नागपुर- चिरमिरी नई ब्रॉड गेज विशेष रेल लाइन भू अधिग्रहण के कारण लंबित पेंशन में 1685 करोड़ रुपए घाटे के खुलासे का श्रेय लेने के चक्कर में निपट गए पेंशन संचालक ऑपरेशन आघात: 30 लाख रु कीमत का अवैध तंबाखू गुटखा का जखीरा ट्रक सहित जशपुर पुलिस ने किया जप्त सावन का अंतिम सोमवार सुबह 4 बजे विशेष पूजा के बाद भस्म आरती कर किया जलाभिषेक दुधारू-गर्भवती गायों की एक ही रात में चोरी,गौपालक चिंतित,तस्करी की आशंका उत्तराखंड में तबाही के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट! इन इलाकों में बाढ़ की चेतावनी पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से RML अस्पताल में थे भर्ती यहां मंदिर था, यहां दुकानें थीं… उंगली दिखाकर बताया मलबे में दबा गांव, महाप्रलय की ‘आंखों देखी’
सरगुजा संभाग

प्रतापपुर में स्काउट गाइड ने खोला प्याऊ घर

गुड़ के साथ राहगीरों को मिलता है ठंडा पानी

*सूरजपुर/प्रतापपुर:-* भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा के आदेश अनुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नू सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में विकासखंड सचिव प्रेम सिंधु मिश्रा के नेतृत्व में प्रतापपुर के बस स्टैंड में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए पानी की किल्लत को देखते हुए प्याऊ घर का शुभारंभ 23.4.2025 को नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश पायल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजीत शरण सिंह एवं मंडल अध्यक्ष जरही के द्वारा गुड़ और पानी के साथ प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्काउट प्रभारी संजय सिंह तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर के स्काउट उपस्थित रहे। विगत वर्ष भी गुड़ और पानी के साथ विकासखंड प्रतापपुर के स्काउट गाइड के द्वारा राहगीरों को पिलाया गया। गुड़ की व्यवस्था प्रतापपुर के गणमान्य नागरिकों तथा व्यापारियों के द्वारा किया गया था और इस वर्ष भी गुड़ की व्यवस्था गणमान्य नागरिक व व्यापारियों के द्वारा किया जाएगा। प्रथम दिवस गुड़ की व्यवस्था नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह के द्वारा किया गया था। उपरोक्त जानकारी भारत स्काउट गाइड जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव के द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button