April 4, 2026 8:26 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

नदी में नहा रहे युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, पैर को जबड़े में जकड़ा, साथियों की सूझ-बूझ से बची जान

जावद : : नीमच जिले के रतनगढ़ में 23 मई शाम 5 बजे के लगभग गुंजली नदी में नहा रहे एक आदिवासी युवक के ऊपर विशालकाय मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस दौरान मगर ने युवक के पैरों को अपने जबड़े में बुरी तरह से जकड़ लिया। जिससे युवक के पैरों में जोरदार खून बहने लगा। बड़ी मुश्किल से साथियों सहित अन्य लोगों के द्वारा पत्थर फेंक कर मगर के चंगुल से युवक को छुड़ाया गया।

जानकारी के अनुसार, आज मजदूरी कर गौबर खाद भरने रतनगढ़ आए रमेश पिता कालू भील निवासी बाजना तहसील सैलाना जिला रतलाम खाद भरने के बाद अपने साथियों के साथ रतनगढ़ स्थित गुंजाली नदी में नहाने के लिए रुका। नहाते वक्त अचानक विशालकाय मगर ने इसके ऊपर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे साथियों ने बचाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां पदस्थ चिकित्सक डॉक्टर मोह

युवक के साथी कमल पिता गौतम पुनिया भील निवासी बाजना तहसील सैलाना जिला रतलाम ने बताया कि हम लोग मजदूरी करने के लिए यहां आए हुए हैं और ग्राम बौरदिया में सड़क किनारे डेरा डालकर रह रहे हैं। आज हम मजदूरी करने के बाद नहाने के लिए रतनगढ़ नदी पर गए थे कि अचानक एक मगर ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से तीन चार व्यक्तियों ने मिलकर उसके ऊपर पत्थर फेंके तब जाकर उससे छुटकारा मिल पाया।

Related Articles

Back to top button