March 19, 2026 12:17 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
उत्तरप्रदेश

सऊदी से लौट रहे 6 लोगों को किया किडनैप, फिर फार्म हाउस ले जाकर… पुलिस ने ऐसे बचाई जान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मूढा पांडेय थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई.मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए और दो बदमाश फरार हो गए. मुरादाबाद पुलिस ने फरार हुए बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया. सऊदी अरब से नौकरी करके वापस लौट रहे लोगों के पास सोना होने की शक में उनका अपहरण किया गया था. अपहरणकर्ताओं ने खुद को अधिकारी बताकर उनकी गाड़ी रोकी और चेकिंग की.

इसके बाद वह उन्हें अपने साथ एक फार्म हाउस में ले गए. पीड़ित के परिवार वालों ने पुलिस को अपहरण की जानकारी दी. इसके बाद कुछ ही घंटे में पुलिस ने फार्म हाउस से अपहरण किए हुए लोगों को बचा लिया और दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया. लोगों को किडनैप करने वालों के दो साथी फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो गाड़ी भी बरामद कर ली हैं.

6 लोगों को किया किडनैप

मुरादाबाद में हुई मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गया कि आज थाना मूढा पांडेय के थाना प्रभारी के पास दिन में 1:30 से 2:00 बजे के बीच में एक कॉल आई थी, जिसमें पुलिस को जानकारी दी गई कि कुछ लोग दिल्ली से आ रहे थे. वह सऊदी में काम करते थे, एक कार में 6 लोग सवार होकर रामपुर जनपद के टांडा जा रहे थे. तभी उनकी गाड़ी को एक बोलेरो और एक स्विफ्ट डिजायर ने ओवरटेक किया और उनका अपहरण कर लिया.

लोकेशन के जरिए पहुंची पुलिस

बताया कि उन लोगों को मूढा पांडेय थाना इलाके की चौकी रोंडा झोंड़ा की तरफ ले जाया गया. जानकारी मिलते ही तत्काली थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने एक्शन लेते हुए जिन लोगों का अपहरण हुआ था. उन लोगों की लोकेशन ढूंढने का काम शुरू कर दिया. मुरादाबाद पुलिस अपहरण हुए लोगों को बचाने के लिए फार्म हाउस पहुंची. फार्म हाउस में बगीचा भी था, जहां दोनों गाड़ी खड़ी हुई थीं, जिनसे अपहरण किया गया था और बदमाश भी वहीं फार्म हाउस पर खड़े हुए थे.

दो बदमाशों को लगी गोली

ऐसे में मुरादाबाद पुलिस को आता देख किडनैपर्स वहां से भाग गए.भागते समय आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की. इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के गोली लग गई. गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए. वहीं दो बदमाश फरार हो गए. घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इनमें से एक का नाम तौफीक है, जो मूढा पांडेय थाना क्षेत्र के रामपुर द्वारा का रहने वाला है. वहीं दूसरे बदमाश का नाम राजा है. वह काशीपुर का रहने वाला है.

सोना होने के शक में किया किडनैप

मुरादाबाद पुलिस ने जब बदमाशों से अपहरण करने की वजह पूछी तो घायल अपराधियों ने पुलिस को बताया कि जो लोग सऊदी अरब से वापस आ रहे थे. अपहरण करने वाले लोगों को शक था कि उनके पास सोना है. इसलिए उनका अपहरण किया गया था. मुरादाबाद पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है, जिन लोगों को पकड़ा गया है कि उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बाकी जो लोग फरार हैं. उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार लगी हुई हैं .

Related Articles

Back to top button