June 9, 2025 6:35 pm
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगालः विधानसभा में सैन्य संघर्ष पर पेश होगा प्रस्ताव, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम गायब मोदी सरकार 11 साल का जश्न मना रही, उधर ट्रेन से गिरकर लोगों की हुई मौत… राहुल गांधी ने क्या-क्या लगा... परिवार से कर सकेगा बात… मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को मिली ये इजाजत, कोर्ट ने जेल से मांगी ये ... कोरोना के बाद केरल पर एक और संकट, बढ़ रहे हेपेटाइटिस के मामले भिखारी को भी उससे ज्यादा मिल जाएगा… नीतीश कुमार की 400 रुपए की पेंशन पर प्रशांत किशोर का सीधा हमला रांची में पिटे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, ऑटो वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा; एक की हालत गंभीर बांग्लादेश प्रोटेस्ट से जुड़े न्यूटन दास का बंगाल के वोटर लिस्ट में नाम, जांच शुरू बिहार के मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, पटना के PMCH का कायाकल्प तकरीबन पूरा 23 गर्लफ्रेंड, अश्लील Video और ब्लैकमेल… मथुरा का ‘इमरान’, जिसके टारगेट पर थीं 50 लड़कियां राजा रघुवंशी की हत्या के ये 5 गुनहगार, कैसे 3 राज्यों की पुलिस को 17 दिन तक छकाते रहे?
सरगुजा संभाग

पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर में अहिल्या बाई होलकर जयंती मनाई गई

अहिल्या बाई होलकर ने दी नारी सशक्तिकरण पर बल:- आर. बी. सिंह

प्रेमनगर:- पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर में प्रसिद्ध समाज सुधारक अहिल्याबाई होलकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके योगदान पर आधारित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक सूरजपुर द्वारा जारी निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में निबंध, लेखन, वादविवाद, भाषण, कहानी, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्र-छात्राओं को देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन कार्यों एवं आदर्श से परिचित कराना था।

ज्ञात हो कि पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रेम नगर में दिनांक 25 मई (रविवार) को अहिल्यादेवी होलकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत देवी अहिल्याबाई होलकर के छायाचित्र पर धूप व दीप माल्याअर्पण कर की गई। विद्यालय प्राचार्य आर.बी सिंह के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक निबंध, लेखन, वाद, विवाद, भाषण, कहानी, लेखन, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। यह पहल न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देगी बल्कि उन्हें भारतीय इतिहास की प्रेरणादायक महिलाओं से भी जोड़ेगी। इस अवसर पर प्राचार्य आर. बी. सिंह ने कहा नारी शक्ति की मिसाल होलकर ने एक महिला होकर उस दौर में शासन चलाया जब स्त्रियों को राजनीतिक भागीदारी का अधिकार भी नहीं था। आगे कहा अहिल्याबाई ने स्त्रियों को उनका उचित स्थान दिया व लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई को विस्तार देने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button