February 12, 2026 11:15 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
सरगुजा संभाग

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया ने जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के प्याऊ घर में गन्ना जूस वितरण कर किया समापन*

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया ने जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के प्याऊ घर में गन्ना जूस वितरण कर किया समापन

बैकुंठपुर–/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के द्वारा छत्तीसगढ़ के सम्माननीय राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के परिसर में दिनांक 09 अप्रैल 2025 को प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया था जिसमें जनसहयोग के माध्यम से प्रतिदिन शीतल पेयजल, गुड़ एवं खीरा साथ ही बीच बीच में शीतल शरबत का वितरण किया गया |I
आज दिनांक 30 मई 2025 को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल, जिला सचिव सुरेंद्र कुमार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू के द्वारा साई बाबा एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल भैसवार के संचालक जितेंद्र कुमार के सहयोग से निशुल्क गन्ना जूस का वितरण कर प्याऊ घर का समापन किया गया, प्याऊ घर का संचालन विगत दो वर्षों से किया जा रहा है जिसमें इस वर्ष प्यारेलाल साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुंठपुर, नरेंद्र कुमार गुप्ता अग्रहरि मेटल स्टोर बैकुंठपुर, एम.एस. सुपरमार्ट बैकुंठपुर, धर्मवती राजवाड़े सदस्य जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर का विशेष सहयोग रहा है |
प्याऊ घर में स्काउट – सार्थक, अभय, कुलदीप, दुर्गेश, किशन, गाइड – साधना, अल्फा, लक्ष्मी, प्रियाशा, अंजली, एकता, आराधना, अल्फा, नव्या, आरुषि, संध्या, प्रीति, ममता, श्वेता, निहारिका, रिमझिम, अंशिका, श्रेया, राधा, फलक, सुशीला, माही, साधना, पूर्णिमा, पायल ने 09 अप्रैल 2025 से लेकर आज 30 मई 2025 तक पूरे 52 दिन नहीं नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य किया | प्याऊ घर के सफल संचालन एवं इस पुनीत कार्य के लिए समस्त स्काउट्स गाइड्स को कलेक्टर कोरिया पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया चंदन संजय त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला मुख्य आयुक्त देवेंद्र तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया जितेन्द्र कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार जिला सचिव, रवि कुमार पाण्डेय जिला संघ कोषाध्यक्ष, नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट, विजय कुजूर जिला संगठन आयुक्त गाइड, सुनील बड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, निशा खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, श्याम कुमार आण्डिल विकासखंड सचिव सोनहत, शिवप्रताप सिंह विकासखंड सचिव बैकुंठपुर, विद्यालय के प्राचार्य एवं जिले के समस्त स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button