February 24, 2026 11:02 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
टेक्नोलॉजी

आज से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, क्या बदलना होगा फोन?

अगर आप आज भी अपने पुराने स्मार्टफोन को ही यूज कर रहे हैं तो अब सावधान हो जाइए. WhatsApp 1 जून 2025 यानी आज से कई स्मार्टफोन काम करना बंद कर देगा. इसमें पुराने iPhone और Android दोनों डिवाइस शामिल हैं. वैसे तो ये सर्विस मई से ही बंद होने वाली थी लेकिन इसे जून से लागू करने का फैसला किया गया है. यहां जानें कि किन-किन डिवाइस में व्हट्सऐप चलना बंद कर देगा.

व्हाट्सऐप रूटीन अपडेट प्रोसेस

अगर आपके फोन में WhatsApp काम करना बंद कर रहा है, तो घबराइए मत! ये किसी बड़ी खराबी का मामला नहीं है, बल्कि Meta की एक रूटीन अपडेट प्रोसेस का हिस्सा है. कंपनी अब अपने मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को नए टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड्स के मुताबिक अपग्रेड कर रही है, जिससे यूजर्स को बेहतर सिक्योरिटी और लेटेस्ट फीचर्स मिल सकें.

क्या बदला है?

WhatsApp अब सिर्फ उन फोन्स पर चलेगा जिनमें कम से कम Android 5.1 या iOS 12 जैसा सॉफ्टवेयर वर्जन है. यानी अगर आपका फोन इससे पुराना है, तो उसमें WhatsApp चलना बंद हो जाएगा.

किन फोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp?

अगर हम बात करें कि किन स्मार्टफोन में अब व्हाट्सऐप नहीं चलेगा तो इसमें एपस के ये iPhone मॉडल्स iPhone 5s, iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus और iPhone SE (1st Gen) शामिल हैं.

वहीं अगर हम Android फोन की बात करें तो इसमें Samsung Galaxy S4, Samsung Galaxy Note 3, Sony Xperia Z1, LG G2, Huawei Ascend P6, Moto G (1st Gen), Motorola Razr HD और Moto E 2014 शामिल हैं.

क्यों लिया गया ये फैसला?

ये सभी डिवाइसेज काफी पुराने हो चुके हैं और इनमें अब सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिल रहे. ऐसे में WhatsApp के नए सिक्योरिटी फीचर्स और अपडेट्स इन फोन्स पर सही से काम नहीं कर पाएंगे. इसलिए कंपनी इन्हें अपने सपोर्ट लिस्ट से हटा रही है.

नया फोन लें तो करें ये काम

अगर आप पुराना फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और नया डिवाइस लेने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपने चैट्स का बैकअप जरूर लें. इसके लिए, WhatsApp ओपन करें, इसके बाद सेटिंग्स में जाएं. सेटिंग्स में जाने के बाद चैट्स के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां पर आपको Chat Backup का ऑप्शन शो होगा. Google Account से बैकअप करें. ऐसा करने से आपकी पूरी चैट हिस्ट्री एक क्लिक में नए फोन में ट्रांसफर हो सकेगी.

Related Articles

Back to top button