February 23, 2026 2:13 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
बिलासपुर संभाग

आयुक्त, रेलवे सेफ्टी बी.के.मिश्रा द्वारा जामगा-कोतरलिया विद्युतीकृत नई चौथी लाइन का निरीक्षण |

 

बिलासपुर :- 03 जून 2025

इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास तथा ट्रेनों के गतिशील परिचालन हेतु मंडल में नई रेललाइन, दोहरी लाइन तीसरी लाइन एवं चौथी लाइन का कार्य व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं । इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा स्टेशनों के मध्य 206 किमी विद्युतीकृत चौथीलाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है | इस कार्य के अंतर्गत जामगा-कोतरलिया स्टेशनों के मध्य 8.402 किमी विद्युतीकृत नई चौथी लाइन के निर्माण उपरांत इंटरलाकिंग सहित सम्पूर्ण कार्य पूरा होने के पश्चात् एसई सर्कल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी बी.के.मिश्रा द्वारा आज इस नई चौथी लाइन का निरीक्षण किया गया |
निरीक्षण कोतरलिया स्टेशन से प्रारंभ हुई | आयुक्त द्वारा स्टेशन केबिन पैनल रूम तथा यार्ड का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों से चर्चा की | इसके पश्चात उन्होने निरीक्षण टीम के साथ इस चौथी नई लाइन का जामगा स्टेशन तक मोटर ट्राली निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंटरलाकिंग, क्रासिंग, पाइंट, ओएचई लाइन, ब्रिज, सिग्नलिंग उपकरण के साथ ही साथ परिचालन एवं संरक्षा से जुडे सभी पहलुओं का गहन अध्ययन तथा निरीक्षण किये तथा अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इसके पश्चात जामगा स्टेशन से कोतरलिया स्टेशन तक आब्जर्वेशन कार से स्पीड ट्रायल किया गया । आयुक्त, रेलवे सेफ्टी से अनुमति मिलने के बाद इस नई चौथी लाइन पर निर्बाध रूप से सवारी एवं मालगाडियों का परिचालन प्रारम्भ होगा जिससे परिचालन में गतिशीलता आएगी।
उनके साथ गए निरीक्षण टीम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) आलोक तिवारी, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राजमल खोईवाल सहित निर्माण विभाग, मंडल तथा मुख्यालय के संबंधित विभागों के अधिकारीगण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button