August 7, 2025 9:19 am
ब्रेकिंग
आईबेक्स ब्रिगेड, पेनेट्रेटिंग रडार, खोजी कुत्ते… धराली में लापता लोगों को कैसे ढूंढा जाएगा? 50 जवान ... दिल्ली में 24 घंटे से बारिश ‘गायब’, पहाड़ों पर हाई अलर्ट; बिहार-UP में हल्की बरसात; जानें 10 राज्यों... धराली त्रासदी के बाद उत्तरकाशी में कैसा है मौसम का हाल? 5 दिन का अलर्ट धराली गांव के बुजुर्गों का उत्तरकाशी त्रासदी में नहीं हुआ बाल भी बांका, इस वजह से बची सबकी जान ‘उमस से पिघला ग्लेशियर, फिर एक हिस्सा…’, धराली में आई त्रासदी की असल वजह आई सामने, जानें मौसम वैज्ञा... प्रियंवदा सिंह जूदेव ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण शहर की सेवा भावी महिलाओं के समूह "सेवा किटी समूह अम्बिकापुर" के द्वारा आयोजित किया गया यातायात जागरू... नागपुर- चिरमिरी नई ब्रॉड गेज विशेष रेल लाइन भू अधिग्रहण के कारण लंबित पेंशन में 1685 करोड़ रुपए घाटे के खुलासे का श्रेय लेने के चक्कर में निपट गए पेंशन संचालक ऑपरेशन आघात: 30 लाख रु कीमत का अवैध तंबाखू गुटखा का जखीरा ट्रक सहित जशपुर पुलिस ने किया जप्त
छत्तीसगढ़

फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर कसा शिकंजा, दो हफ्ते में संपत्ति कुर्क करने की बड़ी तैयारी

रायपुर:  राजधानी रायपुर में फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। क्योंकि पुलिस द्वारा वारंट जारी करने के करीब 14-15 दिन में पुलिस के सामने पेश नहीं होने पर तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की है।

आपको बता दें कि आरोपी वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ दो थानों में एक्सटार्शन और कर्जा एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में करीब 6 FIR दर्ज हैं। रायपुर SSP ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ नगद इनाम घोषित किया जा चुका है और उनकी पतासाजी के लिए कई टीमें उनके संभावित ठिकानों पर कैंप की हुई हैं। यदि फरार आरोपी 14-15 दिन के अंदर पुलिस में पेश नहीं होते हैं तो नए कानून के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके पहले हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और उसके भतीजे सहित चार लोगों के खिलाफ वसूली का एक और अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों ने 15 लाख कर्ज देकर 50 लाख रुपए से अधिक वसूल लिया। इसके अलावा 10 हजार वर्गफीट की जमीन भी हथिया लिया। उसके दस्तावेज अब तक नहीं दिए हैं। इसकी शिकायत मिलने पर पुरानीबस्ती पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि करीब एक माह से राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर और उसका भाई रोहित फरार है। दोनों के खिलाफ वसूली, गुंडागर्दी के कई मामले दर्ज हैं। पुरानीबस्ती इलाके में रहने वाले गजानंद ने जून और जुलाई 2022 में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर से 15 लाख कर्ज लिया था।

शुरुआत में कर्ज का करीब 10 फीसदी ब्याज लेने लगे। इसके बाद ब्याज बढ़ा दिया। इसका विरोध करने पर रोहित, उसका भतीजा दिव्यांश, आकाश मिश्रा और योगेश सिन्हा डराते-धमकाते थे। घर पहुंचकर धमकी दिया करते थे। दबाव बनाकर आरोपियों ने पीड़ित से फरवरी 2024 तक 50 लाख 91 हजार रुपए वसूल लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button