March 30, 2026 7:58 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
लाइफ स्टाइल

दोस्तों के साथ वीकेंड पर बाइक ट्रिप का बना रहे हैं प्लान, दिल्ली से ये रूट्स रहेंगे सबसे बेस्ट

कुछ लोगों को घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का बहुत शौक होता है. वह अपने परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करते हैं. ज्यादातर लोग खासकर के युवा आजकल अपने दोस्तों के साथ सोलो या रोड ट्रिप पर जाते हैं. इसमें वह अपनी कार और बाइक से सफर तय करते हैं. आपने भी सोशल मीडिया पर मनाली और लद्दाख के बाइक ट्रिप के दौरान की लोगों की तस्वीरे देखी होंगी. आप भी बाइक ट्रिप पर अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं. ज्यादातर लोग हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे जगहों पर बाइक ट्रिप प्लान करते हैं. लेकिन इन दिनों पहाड़ों पर बारिश के कारण जाना सेफ नहीं है. इसलिए आप कहीं दूसरी जगह की ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो बाइक ट्रिप पर सिर्फ मनाली और लद्दाख ही नहीं, बल्कि कई और जगहों की भी ट्रिप प्लान की जा सकती है. इससे सफर में समय भी बचता है और इस दौरान सुंदर प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं. अगर आप दिल्ली से बाइक ट्रिप प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं.

अलवर

आप दिल्ली से अलवर तक बाइक ट्रिप पर जा सकते हैं. यह दिल्ली से लगभग 170 किमी की दूरी पर है. यहां पर आपको कई ऐतिहासिक और सुंदर जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा. आप बाला किला, मूसी महारानी की छतरियां, अलवर का सिटी पैलेस, सिलीसेढ़ झील और सरिस्का टाइगर रिजर्व घूमने के लिए जा सकते हैं. अगर आप 2 से 3 दिन की बाइक ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह जगहें आपके लिए एकदम बेस्ट रहेगी.

दिल्ली से जयपुर

आप दिल्ली से जयपुर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस शहर को गुलाबी सिटी के नाम से भी जाना जाता है. यह दिल्ली से लगभग 310 किमी की दूरी पर है. 6 से 7 घंटे की बाइक ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप जयपुर जा सकते हैं. यहां पर हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, जल महल, नाहरगढ़ किला और जयगढ़ किला जैसे कई ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं. रोड ट्रिप के दौरान गांव और प्रकृति के सुंदर दृश्य देखने को मिल सकते हैं.

भरतपुर

भरतपुर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के बारे में ज्यादातर लोगों ने सुना ही होगा. इसे केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है. ऐसे में आप दिल्ली से भरतुपर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. यह दिल्ली से लगभग 220 किमी की दूरी पर है. यहां पर आप लोहागढ़ किला, भरतपुर पैलेस और संग्रहालय को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. जिन लोगों को फोटोग्राफी करना पसंद है, वह वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी जा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button