February 12, 2026 6:39 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

बकरे के शरीर पर लिखा मिला ‘मोहम्मद’, मालिक जुबैर ने कहा- बेचूंगा तो सिर्फ सलमान खान को

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक बकरे के जिस्म पर मोहम्मद लिखा हुआ है. ये बकरा पूरे इलाके में इस वक्त चर्चा में है. बकरीद का मौका है इसलिए ये बकरा और भी खास हो जाता है. इस बकरे ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है. खास बात ये है कि इस बकरे के जिस्म पर मुसलमानों की लिए मुकद्दस नाम ‘मोहम्मद’ लिखा हुआ नजर आ रहा है. लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं. इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग गांव पहुंच रहे हैं.

मामला कौशांबी जिले के सिराथू तहसील इलाके के बारा हवेली आइमा (अहमद गंज) गांव का है. यहां जुबैर अहमद कुरैसी के घर पर एक बकरा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. बकरीद से पहले इस बकरे को देखने और खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. वजह है इस बकरे के जिस्म पर ‘मोहम्मद’ लिखी आकृति उभरी हुई है. इस बकरे की फोटो, वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इस बकरे को देखने के लिए जिले भर के अलग- अलग जगहों से लोग पहुंच रहे हैं. जुबैर इस बकरे को अभिनेता सलमान खान को बेचना चाहता है. उसका कहना है कि सलमान खान इस बकरे को अच्छी कीमत देकर खरीदेंगे.

51 हजार रुपए रखी है बकरे की कीमत

वहीं जिस किसी ने भी इस बकरे को देखा, वही कहने लगा कि ये कुदरत का करिश्मा है. सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं.लोग बकरे को खरीदने के लिए बोली भी लगा रहे हैं. कोई 21 हजार तो 35 कोई, लेकिन जुबैर ने बकरे की किमत 51 हजार रखी है.

सलमान खान को बेचना चाहता है बकरा

बकरीद से पहले इस बकरे की चर्चा चारो तरफ है. जुबैर ने कहा कि यह बकरा करीब 18 महीने का हो चुका है. इस बकरे को मैंने बड़े लाड प्यार से पाला है और इस बकरे को खाना खुद बैठकर खिलाता हूं. सारा काम छोड़कर इस बकरे की सेवा करता रहता हूं. बकरीद तक इंतजार रहेगा कि सलमान खान तक मेरा मैसेज पहुंचे और बकरा सलमान खान ही खरीदें. अगर सलमान खान नहीं लेते हैं तो हम बकरे को मार्केट में ले जाकर बेचेंगे.

Related Articles

Back to top button