February 28, 2026 7:42 pm
ब्रेकिंग
राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर
उत्तरप्रदेश

CM Yogi in Sitapur: ‘बंट गए तो कटने के रास्ते खुल जाएंगे’, सीतापुर में सीएम योगी ने दुश्मनों को लेकर दी बड़ी चेतावनी

सीतापुर में मूर्ति स्थापना दिवस और भव्य भंडारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की. सीएम योगी ने कहा कि उन नेताओं के बहकावे में मत आइए जो जाति के नाम पर, वादों के नाम पर बांटना चाहते हैं. अगर आप बंट गए तो कटने के रास्ते भी खुल जाएंगे.

सीतापुर के तपोधाम आश्रम में सीएम योगी ने सनातन को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि याद रखना, सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा, देश कमजोर होगा तो सनातन के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा होगा. जाति, क्षेत्र और भाषा उसके सामने कोई मायने नहीं रखेगी, इसलिए इस बात को ध्यान में रखना कि ये जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बांटने वाले लोग हैं, इनसे सावधान रहना होगा.

बांग्लादेश के मुद्दे पर सब मौन क्यों?

बांग्लादेश का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि ये बांग्लादेश के मुद्दे पर सब मौन हैं, हर दिन आप सुनते होंगे कि रोज हिंदू मर रहे हैं, जला दिया गया, रोज समाचार आ रहे हैं, लेकिन सब मौन हैं. ये सब मरने वाले कौन हैं? ये दलित हिंदू हैं, कोई नहीं बोल रहा है, केवल कुछ हिंदू संगठनों को छोड़ दें या धर्माचार्यों को छोड़ दें तो सब का मुंह बंद हो गया है, क्योंकि मरने वाला हिंदू है.

देश अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है

उसके लिए कोई मानवाधिकार नहीं है, उसके लिए वकालत करने वाला कोई संगठन नहीं है. इसलिए मैं कहूंगा कि इन नेताओं के बहकावे में आने की कोई आवश्यकता नहीं है, ये जाति के नाम पर, वादों पर बांटना चाहते हैं. इनके बहकावे में भूल कर मत आना क्योंकि देश का दुश्मन आंखे लगाए बैठा है, आप बंट गए तो, कटने के रास्ते भी खुल जाएंगे, इसको कभी मत होने देना, देश अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत एक बड़ी ताकत बनने की ओर आगे बढ़ रहा है.

Related Articles

Back to top button